मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रेलकर्मियों को नहीं मिल रहा 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ, यूनियन ने जीएम को लिखा पत्र

On: Saturday, August 30, 2025 4:46 PM

✍️ देवब्रत मंडल

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर के केंद्रीय कोषाध्यक्ष कामरेड मिथिलेश कुमार ने बताया कि बिहार राज्य क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी के रेल आवासों में रहने वाले रेल कर्मचारी एवं अधिकारियों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ रेलवे प्रशासन द्वारा नहीं मिल पा रहा है।

मिथिलेश कुमार , कोषाध्यक्ष (ECRKU) ,हाजीपुर

इस संबंध में महामंत्री ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, एसएनपी श्रीवास्तव ने महाप्रबंधक,पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर को एक पत्र प्रेषित कर मांग की है कि बिहार राज्य अंतर्गत रेलवे कॉलोनी के रेल आवासों में रहने वाले सभी रेलवे कर्मचारियों को तथा अधिकारियों को भी 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ दिया जाए क्योंकि सभी रेलकर्मी एवं अधिकारी इस योजना के लाभ के पात्र हैं।

महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर से मांग की है कि रेल प्रशासन को उचित दिशा निर्देश दिया जाए ताकि पात्र रेल कर्मचारी एवं अधिकारियों को इसका समुचित लाभ मिल सके। यह जानकारी उत्तम कुमार, मीडिया प्रभारी, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, शाखा गया ने दी है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |