मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रेलमंत्री बिहार में ट्रेनों की बौछार कर रहे हैं, बिहार के विकास के साथ साथ देश भी विकसित होगा:डीआरएमb

On: Wednesday, August 20, 2025 3:05 PM

पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के प्रबंधक उदय सिंह मीना ने कहा कि भारत सरकार और रेलमंत्री बिहार में हर दिन एक न एक नई ट्रेन की सौगात दे रहे हैं। रेलमंत्री बिहार में ट्रेनों की बौछार कर रहे हैं। इससे बिहार के विकास के साथ साथ भारत भी विकसित होगा। डीआरएम श्री मीना बुधवार को गया जी आए हुए थे।

उन्होंने कहा कि गया से दिल्ली के लिए सीधी अमृत भारत ट्रेन और बौद्ध सर्किट को जोड़ने वाली कोडरमा-गया -तिलैया-राजगीर-वैशाली के लिए एक मेमू फास्ट पैसेंजर ट्रेन का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को गया आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोधगया में बौद्ध धर्म के मानने वाले लोग और आमजनों की सुविधा को देखते हुए बुद्ध सर्किट को जोड़ने वाली यह ट्रेन केवल बिहार ही नहीं बल्कि झारखंड के लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि इन दोनों ट्रेनों के नियमित परिचालन शुरू हो जाने से जहां गया सहित आसपास के लोगों को दिल्ली के लिए हर प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण सीधी ट्रेन अमृत भारत की सौगात दी जा रही है। उन्होंने बताया अमृत भारत ट्रेन नॉन-एसी है लेकिन यात्रियों को इसका अहसास नहीं होगा।

वहीं कोडरमा-वैशाली मेमू ट्रेन बौद्ध धर्मावलम्बियों के अलावा बिहार और झारखंड के आमजनों के लिए फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने बताया कि अमृत भारत ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। श्री मीना ने बताया कि गया जंक्शन से इन दोनों ट्रेनों का एकसाथ उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार के मेहनतकश लोग दिल्ली में नौकरी करने जाते हैं। वहीं बिहार के छात्र भी दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। इनलोगों के लिए रेलमंत्री और रेलवे बोर्ड द्वारा नई ट्रेनें दे रहे हैं जिससे बिहार का विकास हो रहा है और इससे देश भी विकसित हो होगा। इन दोनों ट्रेनों को पीएम मोदी मगध विश्वविद्यालय, बोधगया में 22 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम के दौरान वहीं से वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |