मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

त्योहारों पर रेल व्यवस्था चाक-चौबंद — पीडीडीयू जंक्शन पर डीआरएम ने खुद लिया हालात का जायजा

On: Sunday, October 19, 2025 4:58 PM

डीआरएम ने दिए सख्त निर्देश, एसी कोच से उतारे गए अनधिकृत यात्री — 24 घंटे निगरानी के लिए बना विशेष वार रूम

मगध लाइव डेस्क। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने रविवार को पीडीडीयू जंक्शन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफार्मों, प्रतीक्षालयों, खानपान स्टॉलों और साफ-सफाई व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की।

डीआरएम ने प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी एक ट्रेन के एसी कोचों का स्वयं निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ अनधिकृत यात्री पकड़े गए, जिन्हें तुरंत कोच से उतारते हुए जुर्माने की कार्रवाई की गई। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। विशेष रूप से दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और महिला यात्रियों की सहायता पर अतिरिक्त ध्यान देने को कहा।

यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल कार्यालय में 24 घंटे कार्यरत एक विशेष वार रूम बनाया गया है, जहां से सभी प्रमुख स्टेशनों की स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है। भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त रेलकर्मी तैनात किए गए हैं और जरूरत के अनुसार संसाधन बढ़ाने की व्यवस्था भी की गई है।

त्योहारों को देखते हुए मंडल द्वारा कई विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना टिकट यात्रा न करें और किसी भी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 139 या ‘रेल मदद’ ऐप का उपयोग करें। रेल अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अनधिकृत यात्रियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि वैध यात्रियों को निर्बाध और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया का भ्रष्ट थानेदार सस्पेंड: 4.5 लाख लेकर छोड़े थे 9 ओवरलोड ट्रक, आधी रात के ‘काले खेल’ का ऑडियो वायरल | बेलागंज के प्रसिद्ध बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे एमपी के उप लोकायुक्त, सपरिवार किया जलाभिषेक | आईआईएम बोधगया में AI प्रशिक्षण का बड़ा कदम, Tiger Analytics के साथ हुआ MoU; 100 विद्यार्थियों और 20 संकाय सदस्यों ने लिया प्रशिक्षण | नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, SC/ST एक्ट में भी कार्रवाई; न्यायिक हिरासत में भेजा | चावल की बोरियों में छिपा था ‘मयखाना’, गया पुलिस ने पकड़ा शराब लदा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार | छुट्टी लेकर घर लौट रहे ASI की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक महीने पहले हुआ था प्रमोशन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया-पटना हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से डायल 112 के ASI की मौत | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देसी कट्टा के साथ मां-बेटे गिरफ्तार, पड़ोसियों को हथियार का भय दिखाने का आरोप | गंडक की उफनती लहरों के बीच वायुसेना का ‘ऑपरेशन राहत’, सारण के बाढ़ पीड़ितों तक ऐसे पहुंची मदद | कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ |