मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रेल अधिकारी की रिपोर्ट पर हटाए गए खटाल, कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कागजी

On: Tuesday, August 12, 2025 3:01 PM

✍️देवब्रत मंडल

पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के एक अधिकारी की रिपोर्ट पर अतिक्रमण कर संचालित खटाल को हटाने की कार्रवाई की गई है।  लेकिन दूसरी तरफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई केवल कागजी साबित हो रहा है।

रेल सूत्रों ने बताया कि गया जंक्शन के पश्चिमी भाग में मिक्स्ड प्राइमरी स्कूल के आसपास रेलवे की जमीन खटाल चल रहे थे। जिसे डीडीयू मंडल के एक अधिकारी ने देखा। इसके बाद इस जगह से अवैध रूप से रेलवे की जमीन पर संचालित खटाल को हटाने की कार्रवाई की गई। रेलवे सूत्रों ने बताया कि वाणिज्य विभाग के एक अधिकारी की रिपोर्ट पर खटाल हटाने की कार्रवाई अभियंत्रण विभाग, आरपीएफ एवं अन्य संबंधित विभाग के स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से की गई है।

जबकि जिस स्थान पर खटाल संचालित हो रहे थे, उसी के आसपास जून महीने में कई दुकानों को हटाने की कार्रवाई भी की गई थी लेकिन फिर वो सारी दुकानें खुल गई है। इस सम्बंध में जब सहायक मंडल अभियंता ऋषिकेश कुमार मीना और आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव से यह सवाल किया गया कि जून में दुकानें हटाने की हुई कार्रवाई के बाद फिर दुकानें सज गई है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है? 

इस सवाल का जवाब इंस्पेक्टर श्री यादव देना उचित नहीं समझे लेकिन श्री मीना ने जवाब दिए। श्री मीना ने कहा कि 6 जून को 42 दुकानें हटाने की कार्रवाई के बाद यदि फिर उस स्थान पर दुकानें खुली हुई है तो इसके लिए आरपीएफ, ऑपरेटिंग विभाग जिम्मेदार हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |