मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी में संत रविदास जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

On: Wednesday, February 12, 2025 4:53 PM

टिकारी संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल टिकारी द्वारा शहर के खचीया रोड स्थित तारकेश्वर मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। जिसके बाद समाज के उत्थान में उनका योगदान व व्यक्तित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। मौके पर शशि प्रियदर्शी, धीरज अम्बष्ट, गणेश कुमार, प्रभाष आनंद, शिवबल्लभ मिश्र, माया सिंह, कामना शर्मा राजकुमार पासवान, राजू ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार विमल रविशंकर, जैकी कुमार, लक्ष्मी कुमारी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। वंही डा. भीमराव अम्बेडकर स्वयंसेवी संघ, रानीगंज के बैनर तले शहर में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

जो पूरे शहर का भ्रमण किया और इस दौरान संत रविदास के सम्मान में जयकारे लगाए गए। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। मुख्य पार्षद मो. अजहर ईमान ने जुलूस में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई किया। इससे पूर्व आयोजन स्थल पर स्थापित प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई और उपस्थित वक्ताओं ने रविदास के जीवन पर अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सिद्धार्थ कुमार, घनश्याम दास, कंचन कुमार, कुंदन कुमार, संतोष कुमार, वचन कुमार, उज्जवल कुमार आदि दर्जनों लोग मौजूद थे। इसी प्रकार प्रखंड के लाव, रकसिया, सिमुआरा, खड़गपुरा आदि दर्जनों गांवों में जयंती समारोह का आयोजन किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज़: मतासो में 11 वर्षीय बालक का संदिग्ध अवस्था में पोखर से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस | मोबाइल की एक तस्वीर ने खोला राज, छापेमारी में सिक्सर समेत हथियार बरामद | चार पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान | 12 दिन बाद भी नहीं मिला नौलेश, बेटे की तलाश में सूरत से गांव पहुंचे पिता | क्या आपमें है हुनर? गया की दीवारों पर उकेरे जाएंगे आपके चित्र, डीएम खुद देंगे नकद इनाम; पढ़ें ‘पेंट द सिटी’ की पूरी डिटेल | मगध IG विकास वैभव की फटकार के बाद जागी फतेहपुर पुलिस, ‘डायन’ बताकर वृद्धा और गर्भवती बहू को पीटने के मामले में FIR दर्ज | फतेहपुर में डायन बताकर 60 वर्षीय वृद्धा और गर्भवती बहू को सरेआम पीटा, 6 दिन बाद भी FIR नहीं; न्याय के लिए मगध IG विकास वैभव के दरबार पहुंची पीड़िता | कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुलेबट्टा में श्री राधा कृष्ण समिति का गठन, सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी में बनी रणनीति | बच्चों को नहीं मिली किताबें, विद्यालय से पुस्तकें हटाने का वीडियो वायरल | मजदूरी कर घर लौटने की थी तैयारी, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत |