मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

देर रात बेलागंज अंचल कार्यालय पहुंचे राजस्व विभाग के प्रधान सचिव के.के. पाठक, अंचल कर्मियों और अधिकारियों में मची हलचल

On: Thursday, December 19, 2024 4:17 PM

बुधवार की देर शाम बिहार सरकार के राजस्व विभाग के प्रधान सचिव के.के. पाठक ने बेलागंज अंचल कार्यालय का दौरा किया। उनके इस औचक निरीक्षण ने अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मचा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधान सचिव के दौरे की जानकारी पहले ही अंचल कार्यालय को मिल गई थी, जिससे सभी अधिकारी और कर्मी देर शाम तक कार्यालय में मौजूद रहे।

शाम करीब 7 बजे के.के. पाठक बेलागंज अंचल कार्यालय पहुंचे। अंचलाधिकारी गजानन मेहता और अन्य कर्मियों ने उनका स्वागत बुके देकर किया। इसके बाद प्रधान सचिव ने कार्यालय का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान के.के. पाठक ने अंचलाधिकारी गजानन मेहता से राजस्व कार्यों की प्रगति और क्रियान्वयन से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। पाठक ने कार्यालय में पाई गई छोटी-मोटी खामियों पर सुधार के निर्देश देते हुए अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की सलाह दी।

सुधार कार्यों पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान के.के. पाठक ने अंचलाधिकारी गजानन मेहता से राजस्व कार्यों की प्रगति और क्रियान्वयन से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। पाठक ने कार्यालय में पाई गई छोटी-मोटी खामियों पर सुधार के निर्देश देते हुए अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की सलाह दी।

बेलागंज अंचल की सराहना

राजस्व विभाग के प्रधान सचिव ने अंचल कार्यालय की व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर संतोष जताया। उन्होंने अंचलाधिकारी गजानन मेहता की तारीफ करते हुए कहा, “अंचलाधिकारी युवा हैं और उनके अंदर निष्पक्षता के साथ कार्य करने का जज्बा है। यही कारण है कि बेलागंज कार्यालय में खास खामियां नहीं दिखीं। जो थोड़ी-बहुत कमियां हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाएगा।” उन्होंने उम्मीद जताई कि इन सुधारों के बाद आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। करीब एक घंटे तक चली जांच-पड़ताल के बाद प्रधान सचिव पटना के लिए रवाना हो गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में आसमानी बिजली का कहर: ठनका गिरने से किसान की मौत, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा | सासाराम-आरा रेलखंड में रेलवे का ‘मेगा ड्राइव’: बिना टिकट यात्रा करने वाले 482 धरे गए, करीब दो लाख का जुर्माना वसूला | गयाजी में ओझा-गुणी के शक में अधेड़ की निर्मम हत्या, गांव में तनाव; संगठित भीड़ ने आधी रात को बोला था हमला | रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर एक्शन में DRM उदय सिंह मीना, डीडीयू-मानपुर खंड का किया सघन निरीक्षण | बाराचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रेम प्रसंग में लापता नाबालिग दिल्ली से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार | कार में छिपाकर ले जा रहे थे 564 लीटर बीयर, सिंधुगढ़ पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा | खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन: गया जिले में 12 दुकानों के लाइसेंस रद्द, 3 निलंबित; कृषि विभाग बोला— उर्वरकों की कोई कमी नहीं | गया में किलकारी के ‘चक धूम धूम समर कैंप-2026’ का शानदार आगाज़, 800 बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग | गया के खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, SSB में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 6 जून तक करें आवेदन | फतेहपुर में पागल सांड का आतंक: एक बुजुर्ग की जान ली, एक का हाथ तोड़ा; दहशत में रघवाचक गांव |