मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए पीएचडी सम्मान से समान्नित किए गए एलाइड इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल सह निदेशक सुजीत कुमार सिन्हा

On: Thursday, January 16, 2025 2:56 AM

देवब्रत मंडल

गया शहर के बागेश्वरी गुमटी स्थित एलाइड इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल सह निदेशक सुजीत कुमार सिन्हा को एवं दयांश राय को मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मॉनिटरिंग बोर्ड द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए पीएचडी सम्मान से समान्नित किया गया गया। डॉ सुजीत कुमार सिन्हा को गुलमोहर इंडिया हैवीसेट सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली में आयोजित दीक्षांत समारोह में दिया गया। इस अवसर पर अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर उच्च पदों में सुशोभित गणमान्य अतिथियों द्वारा उन्हें स्वर्ण पदक एवं पीएचडी की डिग्री का प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही अब उन्हें डॉ सुजीत कुमार सिन्हा और साथ में डॉ दयांश राय को भी कहलाने का गौरव मिला।

इस मौके पर सम्मानित अतिथियों में महामहिम न्यायमूर्ति जेडयू खान, पूर्व न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय अरविन्द मायाराम, आईएएस भारत के पूर्व वित्त सचिव भारत सरकार यशोवर्धन झा आज़ाद, आईपीएस पूर्व विशेष निदेशक इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) भारत सरकार एम्बेसडर संजय भट्टाचार्य, आई.ए एंड आई.एफ.एस पूर्व सचिव, विदेश मंत्रालय,भारत सरकार स्विट्जरलैंड, तुर्की और मिस्र में भारत के पूर्व राजदूत,एच.डिलम उच्चायुक्त मॉरीशस भारत के लिए महामहिम ललाटियाना एकौचे भारत में सेशेल्स के उच्चायुक्त, जेसन हॉल भारत में जमैका के उच्चायुक्त,शंकर प्रसाद शर्मा भारत में नेपाल के राजदूत व संयुक्त राज्य अमेरिका में नेपाल के पूर्व राजदूत, टी.आर्मस्ट्रांग चांगसग राजदूत भारत के लिए क्यूबा गणराज्य, डॉ.दीपक वोहरा अफ़्रीका के विशेष सलाहकार (भारत में निर्मित)आईपीएस नीवा जैन पूर्व अपर. स्थानिक आयुक्त महाराष्ट्र सदन, जीओएम डॉ.राकेश कुमार खंडाल पूर्व चांसलर, एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी, पूर्व कुलपति, यूपीटीयू, डॉ. एस.एन.पाण्डेय चांसलर ग्लोबल ओपन यूनिवर्सिटी, नागालैंड , प्रोफेसर डॉ. संदीप मिश्रा कुलपति एवं अध्यक्ष एनआईएमएस विश्वविद्यालय, जयपुर अध्यक्ष, एनआईसी, डॉ.देवेन्द्र शर्मा कुलपति एचआरआईटी विश्वविद्यालय, प्रोफेसर डॉ. आरके सूरी कुलपति, मोनाड विश्वविद्यालय व कुलपति, हैप्पीनेस यूनिवर्सिटी, डॉ. आलोक गुप्ता,उप निदेशक, एनआईओएस शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार देवग्रैटियस जे. डोट्टो राजनयिक भारत में तंजानिया उच्चायोग, डॉ. अतुल नासा प्रो-वीसी एसजीटी यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम, डॉ. अफ़रोज़ुल हक़ प्रो-वीसी, एमआईयू, डॉ. जेनिस दरबारी

भारत में मोंटेनेग्रो के मानद महावाणिज्य दूत, एलिज़ाबेथ स्ट्रैंड विगटेल नवप्रवर्तन राजदूत एवं परामर्शदाता भारत में रॉयल नॉर्वेजियन दूतावास, येलिज़ गुरलेक काउंसलर भारत में तुर्की दूतावास, यावो एडेम एकपेमाडो उच्चायुक्त/प्रभारी डी. अफेयर्स
टोगो गणराज्य, प्रो. कोनराड गुनेश विश्वविद्यालय के डीन, डॉ. पीके राजपूत पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कैडिला सीनेट सदस्य, सीयू, इटली, ओरहान गजलुस, निदेशक पैट्रिन रेडियो नेटवर्क, तुर्की, न्गावांग हार्डी आर्थिक विश्लेषक भारत में रॉयल थाई दूतावास एवं अफुम्बोम मैरीएन वैश्विक उद्यमी,सार्वजनिक वक्ता और बिजनेस कोच दुबई, संयुक्त अरब अमीरात जैसे गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

उक्त सम्मान प्राप्त कर गया लौटने के बाद समस्त विद्यालय परिवार बच्चों सहित चेयरमैन डॉ सुरेन्द्र कुमार राय ने डॉ. सुजीत कुमार सिन्हा को माल्यार्पण कर बधाई दी और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा दिये गए अतुलनीय योगदान को आज सम्मान मिला है। साथ ही इस प्रशंसनीय पल में उन्होंने इस सत्र (2025-26) में वर्ग नर्सरी से वर्ग 3 तक के बच्चों का 100% सरस्वती पूजा तक निशुल्क नामांकन लेने की घोषणा किए।

इस मौके पर डॉ. सुजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि ये सभी उपलब्धि उन्हें अपने परिवार के सहयोग के साथ शुभ आशीष एवं विशेष कर विद्यालय के चैयरमैन डॉ सुरेन्द्र कुमार राय ने एक पिता की तरह प्रेम, मार्गदर्शन एवं आशीष के साथ विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओ के शुभकामना एवं छात्र-छात्राओं के अभिभावक के विश्वास व प्यार से प्राप्त हुआ है। इसके लिए हृदय से सभी का सम्मान करते हुए धन्यवाद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा | फतेहपुर में आहर से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका से उठे सवाल |