मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज में मतपेटी जमा कराते समय पीठासीन अधिकारी अचेत, अस्पताल में भर्ती

On: Tuesday, December 3, 2024 3:57 PM

बेलागंज प्रखंड कार्यालय स्थित वज्रगृह में मंगलवार शाम एक अप्रत्याशित घटना सामने आई, जब भलुआ-2 मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी ललित कुमार अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद वह मतपेटी जमा करने के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे। वज्रगृह में अन्य अधिकारी भी मतपेटियां जमा करने में व्यस्त थे, तभी ललित कुमार ने संतुलन खो दिया और बेहोश होकर गिर गए।

मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राघवेंद्र कुमार शर्मा ने अपनी गाड़ी से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलागंज भेजा। वहां चिकित्सकों ने उनकी जांच की और बताया कि अत्यधिक रक्तचाप बढ़ जाने के कारण वह अचेत हो गए थे। चिकित्सकों के अनुसार, ललित कुमार की स्थिति अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।

घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मतपेटी जमा करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से जारी रखा। यह घटना चुनाव प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों पर पड़ने वाले मानसिक और शारीरिक दबाव को उजागर करती है। अधिकारियों ने इस प्रकार की घटनाओं से बचाव के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

10, 'post_status' => 'publish' ); $latest_posts = new WP_Query($args); if ($latest_posts->have_posts()) : ?>
📰 Latest:
have_posts()) : $latest_posts->the_post(); ?> |