मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के टिकारी में सेना के जवान प्रवीण कुमार हत्याकांड का फरार आरोपी संटू गिरफ्तार

On: Tuesday, August 19, 2025 1:59 AM

टिकारी संवाददाता। टिकारी थाना पुलिस ने बहुचर्चित सेना के जवान प्रवीण कुमार हत्याकांड में शामिल लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर महमन्ना गांव निवासी रामाशीष यादव के पुत्र संटू कुमार उर्फ अमृत राज को धर दबोचा।

थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि आरोपी कांड संख्या दर्ज मामले में काफी दिनों से फरार था। गिरफ्तारी के बाद सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि बीते मार्च माह में पुरा गांव निवासी राम विनोद शर्मा के पुत्र एवं भारतीय सेना के जवान प्रवीण कुमार की महमन्ना गांव के समीप पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस कांड में संलिप्त पांच आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। संटू कुमार की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |