मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

23 दिसंबर 2023 को 23 हजार करोड़ रुपये की प्रारंभिक आय के बेंचमार्क को पार कर पूमरे ने रिकॉर्ड कायम किया

On: Tuesday, January 2, 2024 2:24 AM

देवब्रत मंडल

ऑरिजनेटिंग आय में प्रथम स्थान लाने पर रेलकर्मियों को दी बधाई, महाप्रबंधक ने माल लदान में प्रथम स्थान लाने के लिए किया आह्वान

पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने सभी अधिकारियों, रेलकर्मियों, कर्मचारी यूनियन को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आज मुख्यालय प्रांगण के रेल निकेतन में महाप्रबंधक सहित सभी अधिकरी एवं रेलकर्मी एकत्रित हुए जहां उन्होंने सभी रेलकर्मियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें नववर्ष की बधाई दी और उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की ।महाप्रबंधक ने कहा कि रेलकर्मियों के सामूहिक प्रयासों से वर्ष 2023 में पूर्व मध्य रेल द्वारा कठिन चुनौतियों के बावजूद प्रत्येक क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित किये गए। उन्होंने कहा कि पूर्व मध्य रेल भारतीय रेल में सर्वाधिक ऑरिजनेटिंग आय वाला जोन है। दिनांक 23 दिसंबर, 2023 को 23 हजार करोड़ रुपये की प्रारंभिक आय (Originating Earning) के बेंचमार्क को पार करते हुए न्यूनतम अवधि में इस आंकड़ा को प्राप्त कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया गया । दिसंबर, 2023 में पूर्व मध्य रेल को 232.03 करोड़ रूपए की इंक्रीमेंटल अर्निंग प्राप्त हुई है। इस दौरान भारतीय रेल को 523.37 करोड़ की इंक्रीमेंटल अर्निंग प्राप्त हुआ। इस प्रकार भारतीय को प्राप्त इंक्रीमेंटल अर्निंग में पूर्व मध्य रेल का योगदान 44.33 प्रतिशत है । जबकि चालू वित्त वर्ष के अप्रैल से दिसंबर तक पूर्व मध्य रेल को 2596.15 करोड़ रूपए का इंक्रीमेंटल अर्निंग प्राप्त हुआ है । इस अवधि में भारतीय रेल को 4626.90 करोड़ रुपये का इंक्रीमेंटल अर्निंग प्राप्त हुआ जिसमें पूर्व मध्य रेल का योगदान 56.11 प्रतिशत है। उन्होंने कहा माल ढुलाई में वृद्धि दर उत्साहवर्द्धक रही है। वर्ष 2023-24 में दिसंबर माह तक 145.39 मीलियन टन माल ढुलाई की गयी जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10.48 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आप सभी के कठिन प्रयास से 23 दिसंबर को एक दिन में हमने 164 रेक की लोडिंग की, जो एक रिकॉर्ड है । महाप्रबंधक ने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही पूर्व मध्य रेल आय के साथ-साथ माल लदान में भी भारतीय रेल के समस्त जोनों में प्रथम स्थान पर होगा। यात्री सुविधा की दिशा में कार्य करते हुए स्टेशनों पर उन्नत यात्री सुविधायें उपलब्ध करायी गयी। इसी कड़ी में 92 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य जारी है । ये सभी उपलब्धियां आप सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। महाप्रबंधक ने कहा कि देश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ‘‘दरभंगा-अयोध्या धाम-आनंद विहार टर्मिनल‘ का परिचालन प्रारंभ करने का गौरव पूर्व मध्य रेल को हासिल हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि देश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। हम विश्व की पांचवीं इकोनॉमी बन चुके हैं तथा तीसरी इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है । इसमें भारतीय रेल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विदित हो कि पूर्व मध्य रेल द्वारा चालू वित्त वर्ष (2023-24) के दिसंबर तक लगभग 262 किलोमीटर नई लाईन/आमान परिवर्तन/ दोहरीकरण का कार्य पूरा किया गया एवं लगभग 190 ट्रैक किलोमीटर का विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया गया । साथ ही 27 आर.ओ.बी./आर.यू.बी. का निर्माण कार्य भी पूर्ण किया गया । महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्साहवर्द्धन हेतु उनके साथ खाना भी खाए । महाप्रबंधक ने विश्वास व्यक्त किया कि रेलकर्मियों के सम्मिलित प्रयासों से 2024 में पूर्व मध्य रेल सफलता की नई ऊँचाईयों को प्राप्त कर माल लदान के क्षेत्र में 200 मीलियन टन के ब्रेकिट में प्रवेश कर प्रत्येक क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मगध IG की बड़ी कार्रवाई: कोंच थाने के घूसखोर दारोगा मनोज कुमार निलंबित, थाना स्तर पर लापरवाही पर SHO को सख्त चेतावनी | गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में | गया में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बरहोरिया से दबोचा गया शातिर साइबर ठग, ATM बदलकर उड़ाता था पैसे | BIHAR BREAKING: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हत्या का आरोपी बिक्कू सिंह ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली | ब्रेकिंग न्यूज: गया में सनसनी, बेलागंज में लापता सब्जी कारोबारी का शव बरामद, परिजनों ने लगाया करंट लगाकर हत्या का आरोप | शेरघाटी: अधिवक्ता को हथकड़ी लगाने पर भड़का आक्रोश, बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार | औरंगाबाद से अगवा 4 साल का मासूम गया से सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार; IG विकास वैभव ने किया बड़ा खुलासा | चंद रुपयों के लालच में दोस्त का अपहरण और फिर…! गया के शेरपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा | अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर गया संग्रहालय में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा | गुरपा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 8 बाइकों पर लदी भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब जब्त |