मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया शहर में लूट की घटना का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया उदभेदन, लूट की रकम के साथ तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार

On: Saturday, January 4, 2025 2:10 PM

गया शहर के मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने 12 घन्टे के अंदर उदभेदन कर लिया है। इस घटना में शामिल तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से लूटी गई रकम बरामद कर ली गई है। जबकि घटना में लूटी गई सोने का चेन बरामद नहीं किया जा सका है। सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि चेन जिसके पास है उसका पता चल गया है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सिटी एसपी श्री कौशल ने बताया कि करते हुए पुलिस ने को पीड़ित अनुज कुमार द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया था कि जब ये अपने दोस्त के घर से बकाया राशि लेकर वापस घर लौट रहे थे, तो रास्ते में सहादेव खाप के पास दो मोटरसाईकिल पर सवार चार व्यक्तियों के द्वारा इनका गाड़ी रुकवाकर मारपीट कर दस हजार रूपया एवं गले से लॉकेट छीनकर भाग गया। इस संबंध में मविवि थाना कांड संख्या-01/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के द्वारा इस कांड को काफी गंभीरता से लेते हुए कांड के उद्भेदन एवं कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन में एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

जिसमें मविवि थानाध्यक्ष, मविवि थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी तथा तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को शामिल किया गया। गठित टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज अवलोकन एवं आसूचना संकलन कर सबसे पहले इस कांड में संलिप्त रवि कुमार, पिता नरेश मांझी, नावाडीह, थाना डोभी, जिला गया को ग्राम घोड़वाडीह से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त रवि कुमार का विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में 2800/- रूपया, एक स्मार्ट मोबाईल फोन एवं लूट में उपयोग किए गए मोटरसाईकिल बरामद किया गया। अभियुक्त रवि कुमार के निशानदेही पर राकेश कुमार, पिता स्व. बुटानी यादव, भौरवार, थाना मविवि, जिला गया को ग्राम अनुराधी से गिरफ्तार किया गया। राकेश कुमार क पास से 5700 रूपया, एक स्मार्ट मोबाईल फोन एवं लूट में उपयोग किए गए एक स्प्लेंडर मोटरसाईकिल बरामद किया गया। अभियुक्त राकेश कुमार के निशानदेही पर बब्लू कुमार, पिता मुखदेव यादव, बजौरा शिवगंज, थाना डोभी, जिला गया को बजौरा शिवगंज के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त बब्लू कुमार के पास से 500 रूपया एवं एक स्मार्ट मोबाईल फोन बरामद किया गया। लूटी गई सोने का चेन के बारे में बताया गया कि जिसके पास चेन है उसका भी पता चल गया है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |