मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

लाव में हुई नवविवाहिता की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल

On: Friday, January 31, 2025 3:40 PM

टिकारी संवाददाता: नवविवाहिता हत्याकांड में शामिल तीन आरोपितों को पुलिस ने न्यायालय को सुपुर्द कर दिया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। टिकारी एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। बताया कि पिछले 26 जनवरी को बेलागंज थाना क्षेत्र के जफरा ग्राम निवासी विधवा महिला द्वारा पुत्री की हत्या कर शव गायब कर देने की आशंका जताते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। अपने शिकायत में पीड़ित मां द्वारा कहा गया था कि उनकी 24 वर्षीय पुत्री सुधा की हत्या उसके ससुराल वाले लाव ग्राम निवासी मृतिका के ससुर सत्येन्द्र प्रसाद व उनके सहयोगी लोगो द्वारा किये जाने की आशंका है।

कांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने विवाहिता के ससुर व दो अन्य लोगो को गिरफ्तार कर घटना का उद्भेदन करते हुए विवाहिता का शव बरामद कर लिया गया। एसडीपीओ चंचल ने उक्त मामले में त्वरित व सफल कार्यवाई के लिए टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार एवं कांड के अनुसंधानकर्ता विवेकानंद सिंह के कार्यों की सराहना की। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में आसमानी बिजली का कहर: ठनका गिरने से किसान की मौत, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा | सासाराम-आरा रेलखंड में रेलवे का ‘मेगा ड्राइव’: बिना टिकट यात्रा करने वाले 482 धरे गए, करीब दो लाख का जुर्माना वसूला | गयाजी में ओझा-गुणी के शक में अधेड़ की निर्मम हत्या, गांव में तनाव; संगठित भीड़ ने आधी रात को बोला था हमला | रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर एक्शन में DRM उदय सिंह मीना, डीडीयू-मानपुर खंड का किया सघन निरीक्षण | बाराचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रेम प्रसंग में लापता नाबालिग दिल्ली से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार | कार में छिपाकर ले जा रहे थे 564 लीटर बीयर, सिंधुगढ़ पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा | खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन: गया जिले में 12 दुकानों के लाइसेंस रद्द, 3 निलंबित; कृषि विभाग बोला— उर्वरकों की कोई कमी नहीं | गया में किलकारी के ‘चक धूम धूम समर कैंप-2026’ का शानदार आगाज़, 800 बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग | गया के खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, SSB में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 6 जून तक करें आवेदन | फतेहपुर में पागल सांड का आतंक: एक बुजुर्ग की जान ली, एक का हाथ तोड़ा; दहशत में रघवाचक गांव |