मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

चुनाव को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को कर्तव्य पालन का पढ़ाया गया पाठ

On: Tuesday, September 23, 2025 4:06 PM

टिकारी संवाददाता: विधानसभा चुनाव को लेकर एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार को टिकारी थाना परिसर में विभिन्न थाना के पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचन को स्वच्छ, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान संवेदनशील इलाकों में निरोधात्मक कार्रवाई व चुनाव अवधि में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान देने की बात कही गई। प्रशिक्षक अधिकारियों ने बताया कि चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त, हिंसारहित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराना पुलिस की जिम्मेवारी है। प्रशिक्षक ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में सबसे अहम बात समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग भयमुक्त वातावरण में स्वतंत्र रूप से अपना मतदान कर सके, है और यह सुनिश्चित करना पुलिस की जिम्मेवारी है। मतदान के दौरान निष्पक्षता बरतना भी हमारी नैतिक तथा वैधानिक जिम्मेवारी है।

प्रशिक्षक ने चुनाव की घोषणा के बाद पुलिस कर्मियों का क्या-क्या कर्तव्य हैं, चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दल की सभाएं एवं जुलूस के संदर्भ में पुलिस के क्या कर्तव्य है, इसमें पुलिस को क्या कार्य करना है, मतदान के दिन पुलिस कर्मियों के क्या कर्तव्य हैं आदि बातों को विस्तार से बताया। इसके अलावा मतदान के दौरान क्या करें क्या नहीं करें, लैंडमाइंस एवं बम इत्यादि से सुरक्षा, वाहन से आवागमन के दौरान बरती जाने वाली सावधानी, केन्द्रों पर सुरक्षा के उपाय, थाना-पिकेट की सुरक्षा संबंधित निर्देश आदि बिंदुओं पर भी प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को ईवीएम व वीवीपैट की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में टिकारी एसएचओ चंद्रशेखर कुमार, एसआई कन्हैया कुमार, सुनील कुमार, राकेश कुमार, शिल्पी कुमारी सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |