मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

On: Tuesday, February 4, 2025 8:10 AM

कोंच (गया)। कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम तुतुरखी में सोमवार रात तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेज दिया है।

घटना का विवरण
ग्राम तुतुरखी में पूर्व मुखिया बजरंगी शर्मा के घर उनके पौत्र के तिलक समारोह के अवसर पर आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने खुशी में लगातार तीन-चार राउंड फायरिंग की। इस दौरान कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम पाली निवासी महाराज शर्मा के 26 वर्षीय पुत्र अंजनी कुमार उर्फ अग्रेस, जो अपने संबंधियों से मिलने आया था, नर्तकियों के साथ मंच पर नृत्य कर रहा था। अचानक हुई गोलीबारी में एक गोली उसकी कनपटी में लग गई, जिससे वह स्टेज पर ही गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मची अफरा-तफरी
गोली लगते ही समारोह में भगदड़ मच गई। नर्तकियों समेत वहां मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही कोंच थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह और डीएसपी टिकारी सुशांत कुमार चंचल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक अंजनी कुमार अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

पुलिस जांच जारी
डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि अब तक इस मामले में किसी की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है और फायरिंग करने वाले आरोपी की तलाश जारी है।

(रिपोर्ट: महताब अंसारी कोंच संवाददाता)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |