मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कोंच: शराब के नशे में हथियार लहराकर लोगों को धमका रहा शख्स गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद

On: Monday, December 16, 2024 4:17 PM

कोंच थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार दोपहर उसे जेल भेज दिया। कोंच थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध हथियार रखने वालों और तस्करों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली कि मनोहरपुर गांव में एक व्यक्ति शराब के नशे में अवैध हथियार दिखाकर लोगों को धमका रहा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। सशस्त्र बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राम ईश्वर कुमार उर्फ गया यादव (पिता स्व. सुरेंद्र यादव) के रूप में हुई है, जो मनोहरपुर गांव का निवासी है। तलाशी के दौरान आरोपी के घर की छत पर कद्दू की बेल के बीच छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने इस मामले में कोंच थाना कांड संख्या 521/24 के तहत आर्म्स एक्ट और बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें कोंच थाना कांड संख्या 35/24, 458/24 और 544/22 शामिल हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

रिपोर्ट: महताब अंसारी ,कोंच

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास |