न्यूज शेयर करें

वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर “पीएम विश्वकर्मा” योजना का द्वारका, नई दिल्ली से शुभारंभ किया। इस अवसर पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल द्वारा गया जंक्शन पर भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गया जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम एवं संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। गया जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुईं। जिनकी आगवानी डीडीयू मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता ने किया। इस कार्यक्रम में गया नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार तथा वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। गया जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पारंपरिक कारीगर एवं शिल्पकार बंधुओ ने हिस्सा लिया। जिन्हें इस योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता द्वारा अतिथियों का सर्वप्रथम औपचारिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्टेशन प्रबंधक उमेश कुमार, स्थानीय गणमान्य, रेल यात्री व आमजन मौजूद रहे। सुरक्षा की कमान आरपीएफ़ के पोस्ट कमांडर निरीक्षक अजय प्रकाश और रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुनील कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में टीम संभाले हुई थी। कार्यक्रम दोपहर बाद समाप्त हुआ।

Categorized in:

Gaya, MAGADH LIVE NEWS, Railway,

Last Update: September 18, 2023