मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पितृपक्ष मेला को लेकर एक्शन में नगर आयुक्त कुमार अनुराग, आधी रात को मेला क्षेत्र में लाइट व्यवस्था का लिया जायजा

On: Thursday, August 28, 2025 1:59 PM

✍️ देवब्रत मंडल

निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त ने बंद पड़े लाइटों को शीघ्र शुरू कराने का दिया सख्त निर्देश

गयाजी। आगामी 6 सितंबर से पितृपक्ष मेले की शुरुआत होना है। इसके मद्देनजर नगर निगम की तैयारियां काफी तेजी चल रही है। विभिन्न राज्यों से आने वाले तीर्थयात्रियों को परेशानी न हो और मेला क्षेत्र में किसी क्षेत्र में अंधेरा न रहे, इसे लेकर नगर आयुक्त कुमार अनुराग बुधवार की आधी रात विभिन्न सड़को का घूम घूम कर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने नगर निगम के एजेंसी द्वारा शहर में लगाए जा रहे 100 हाईमास्ट लाइट, 7000 स्पाइरल लाइट (तिरंगा लाइट) और 7000 स्ट्रीट लाइटों का जायजा लिया। निरीक्षण क्रम संबंधित द्वारा बताया गया कि शहर में 103 हाईमास्ट लाइट लगाने कार्य पूरे हो चुके हैं। वहीं मेला क्षेत्र व शहरों में स्ट्रीट लाइट लगाने कार्य प्रगति पर है।

सर्वप्रथम उन्होंने विष्णुपद मंदिर से चाँदचौरा, जेपी झरना सहित अन्य मेला क्षेत्र/ प्रमुख सड़क इत्यादि में जहां भी डार्क स्पॉट रहा, वहां रुक कर संबंधित जेई व एजेंसी को निर्देशित करते रहे। कहा कि हर हाल में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रहे, जिन क्षेत्रों में जहां भी लाइट की कमी पाई गई है, वहां अतिरिक्त लाइट लगवाए।

नगर आयुक्त निरीक्षण के क्रम में जिन क्षेत्रों में जहां भी खामियां मिली, उसे अविलम्ब संबंधित को तत्काल सुधार करने का सख्त निर्देश दिया। उस दौरान उन्होंने सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को सतत निगरानी एवं निरीक्षण कर लाइटों को कार्यरत कराने का निर्देश दिया है।

इस संबंध में नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने बताया कि पितृपक्ष मेले में प्रकाश व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया गया। जिन क्षेत्रों में कमी दिखी, संबंधित को दुरुस्त कराने का सख्त निर्देश दी गई है। पूरे मेला क्षेत्र में मुकम्मल प्रकाश व्यवस्था बनी रहेगी। विशेष टीम के द्वारा सभी कामों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

पितृपक्ष मेला को देखते हुए, पूरे शहर में कुल 100 नए हाई मास्ट लाइट का अधिष्ठान किया गया है। लगभग 6000 लाइटों की मरम्मती करा दी गई है एवं जैसे जैसे लाइटें बारिश या अन्य कारणों से खराब हो रही है, उसे अविलंब मरम्मती करा दिया जा रहा है। 2 से 3 दिनों में जीबी रोड एवं केपी रोड की भी लाइट के केबलिंग का कार्य को कर दिया जाएगा। साथ ही, डेकोरेटिव लाइटिंग की भी व्यवस्था चांद चौरा मोड़ से विष्णुपद मंदिर एवं सीतापथ में निगम के द्वारा कराया जा रहा है।

आकर्षित सेल्फी प्वाइंट का भी अधिष्ठान विष्णुपद मंदिर में इस बार किया जा रहा है। बाई पास ब्रिज पर एवं विष्णुपथ से सटे एरिया में भी रंग बिरंगे लाइटों का अधिष्ठान किया जा रहा है। जय प्रकाश झरना का कार्य प्रगति पर है एवं 1 से 2 दिन में वह कार्य भी पूर्ण हो जाएगा। क्लॉक टावर का भी कार्य 2 से 3 दिन में पूर्ण हो जाएगा। जय प्रकाश झरना एवं क्लॉक टावर शहर के मुख्य केंद्र में से एक थे जो कई वर्षों से जीर्ण शीर्ण अवस्था में थे। इस बार, ये दोनों स्थान अतिथियों एवं गया वासियों को आकर्षक रूप में दिखेंगे। साथ ही, मुख्य चौराहों में से APR गोलंबर का भी कार्य पूर्ण हो चुका है एवं एक दो दिन में सुचारु रूप से वो कार्यरत हो जाएगा। जो भी गोलंबर निगम के द्वारा बनाए जा रहे है, लोगों के द्वारा सेल्फी प्वाइंट के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रकाश व्यवस्था के लिए एजेंसी द्वारा शहर में हाईमास्ट लाइट, स्ट्रीट लाइट व स्पाइरल लाइट कार्य कराएं जा रहे हैं। अधिष्ठापित लाइटों का रख रखाव भी अभी एजेंसी को ही करना है, अतः जो भी लाइट या स्पाइरल लाइट अकार्यरत है उसे अविलंब कार्यरत कराने हेतु संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया गया। सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को सतत निगरानी एवं निरीक्षण कर लाइटों को कार्यरत कराने का निर्देश दिया गया। पूरा मेला पर्याप्त रोशनी से जगमग करेगा। इसबार प्रकाश व्यवस्था पर विशेष फोकस रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |