मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

आजाद नगर में सरकार की भूमि पर रह रहे लोगों ने अंचल कार्यालय के समक्ष दिया धरना, बासगीत पर्चा देने की मांग

On: Tuesday, February 4, 2025 3:38 PM

अनावाद बिहार सरकार की भूमि पर भूमिहीनों का प्रथम अधिकार है:मांझी

देवब्रत मंडल

गया सदर अंचल अंतर्गत कंडी बीथो आजाद नगर के महादलित भूमिहीन परिवारों ने मंगलवार को सदर अंचल चंदौती कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना देते हुए बासगीत पर्चा देने की मांग अंचलाधिकारी से की। इस मौके पर सांसद जीतनराम मांझी के प्रतिनिधि ई. नंदलाल मांझी का कहना था कि इन सभी के साथ भूमि की प्रमुख समस्या है। जिसके कारण आए दिन यहां मारपीट की घटनाएं होते रहती है। श्री मांझी का कहना है कि अनाबाद बिहार सरकार की जमीन पर ये लोग विगत 25 वर्ष से अधिक समय पर रह रहे हैं लेकिन अभी तक इन लोगों को बासगीत पर्चा नहीं मिला है। लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं।
उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर सर्वप्रथम भूमिहीनों का अधिकार है। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतर जाने की बात सांसद प्रतिनिधि ई.नंदलाल मांझी ने कही। श्री मांझी ने बताया कि

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के निर्देश पर कुछ समय पूर्व जिलाधिकारी और अपर समाहर्ता (राजस्व) को बासगीत पर्चा निर्गत करने हेतु अनुशंसा पत्र भी भेजा गया था। भूमि का भी चयन कर उसे चिन्हित किया गया। लेकिन अंचल अधिकारी (नगर) के द्वारा तीन माह से टालमटोल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीओ अमीन और कर्मचारी की कमी का हवाला देते हुए लगातार समय को टाल दे रहे हैं। इसी को देखते हुए आजाद नगर महादलित परिवार के लोग आक्रोश में आकर अंचल कार्यालय नगर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

सांसद प्रतिनिधि नंदलाल मांझी ने बताया कि उनके द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए भूमिहीनों को बासगीत पर्चा निर्गत करने की बात कही गई। जिस पर अंचल अधिकारी के द्वारा 10 दिनों का समय लिया गया है ताकि भूमि को चिन्हित करते हुए भूमिहीनों को बासगीत पर्चा निर्गत किया जाए। इस मौके पर हम पार्टी के जिला अध्यक्ष दिना मांझी, सामाजिक कार्यकर्ता देवानन्द मांझी, चिंता देवी,भुना देवी, सुगिया देवी, लंबू मांझी, ऊषा देवी, क्रांति देवी, सीता देवी, कमलेश मांझी, बिनोद मांझी, सुनील मांझी, कैली मांझी, दिलीप मांझी सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक |