मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ई-रिक्शा चुरा कर ले जा रहे एक युवक को पकड़कर लोगों ने पुलिस के किया हवाले

On: Wednesday, September 18, 2024 9:15 AM

देवब्रत मंडल

ई रिक्शा के साथ पकड़ा गया युवक और पुलिस

गया शहर के रामशिला मोहल्ले के पास के लोगों ने बुधवार को ई रिक्शा चोरी कर ले जा रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार को दोपहर बाद एक युवक ई रिक्शा चुरा कर ले जा रहा था। शोर मचा तो लोग एकजुट हो गए। इसके बाद युवक को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद मेला ड्यूटी में तैनात एनसीसी के कैडेट्स ने युवक से पूछताछ की लेकिन अपना नाम व पता सही नहीं बता रहा था। इसके बाद लोगों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी युवक से पूछताछ की लेकिन सही तरीके से युवक कुछ बता नहीं रहा था। जिसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ ले गई।

युवक को अपने साथ ले जाती पुलिस


स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक का अपना ई रिक्शा नहीं है। किसी और का ई रिक्शा चुराकर भाग रहा था। ई रिक्शा के वास्तविक मालिक का पता पुलिस लगा रही है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |