मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस

On: Sunday, June 21, 2026 9:28 PM

रिपोर्ट: महताब अंसारी

कोंच (गया)। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को कोंच थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मुहर्रम कमेटी के सदस्यों सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने कहा कि मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने सभी समुदाय के लोगों से पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि मुहर्रम के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि मुहर्रम की दसवीं तारीख को बुधवार के दिन विभिन्न गांवों एवं अखाड़ों द्वारा पारंपरिक अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस को लेकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। इस दौरान उसास एवं देऊरा से आए मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने अखाड़ा जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की मांग की। इस पर थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि जुलूस मार्गों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे और आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

बैठक में मुखिया दिलीप कुमार, राजद नेता सरफराज आलम, खजुरी पैक्स अध्यक्ष अशरफ अंसारी, अजय राज, अरशद अंसारी, मुन्ना अंसारी, राजद नेता आदिल अंसारी, जियाउल हक, कलीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। अंत में थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी के सहयोग से मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास |