मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर थाने में शांति समिति की बैठक: दीपावली-छठ पर डीजे और जातिसूचक गानों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

On: Sunday, October 27, 2024 3:31 PM

फतेहपुर थाना परिसर में दीपावली और छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधि-व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस बैठक की अध्यक्षता फतेहपुर अंचलाधिकारी धनराज कुमार ने की, जबकि थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बैठक का संचालन किया।

बैठक में थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान नियमों का पालन अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस के मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं होगी और डीजे पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अश्लील गानों और जातिसूचक शब्दों वाले गीतों को बजाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, मूर्ति विसर्जन के लिए 1 नवंबर की अंतिम तिथि तय की गई है, जिसे हर हाल में मानना होगा।


अंचलाधिकारी धनराज कुमार ने छठ घाटों के निरीक्षण का विवरण देते हुए कहा कि सुरक्षा के मद्देनज़र कुछ घाटों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा, पहाड़पुर छठ घाट को खतरनाक स्थिति के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया है ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में थाना क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे, जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाली कार्यक्रमों की जानकारी दिया। इस मौके पर जयपुर पंचायत मुखिया राजेंद्र यादव उर्फ राजू , धरहरा कलां पंचायत मुखिया अमरेंद्र कुमार राय, नगर प्रखंड फतेहपुर के मुख्य पार्षद रवि कुमार साव , पूर्व जिला पार्षद नागेंद्र यादव, सहित सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
उड़ीसा में हत्या का प्रयास कर दिल्ली भाग रहे 5 शातिर अपराधी गया जंक्शन से गिरफ्तार, आरपीएफ और जीआरपी का बड़ा एक्शन | सतर्कता जागरूकता सप्ताह: डीडीयू मंडल में निकाली गई रैली, यात्रियों से कहा- अवैध वसूली का करें विरोध | क्या आपको भी आते हैं क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने वाले कॉल? सावधान! गया में पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर साइबर गिरोह, खुलासों से उड़ जाएंगे होश | गया के बेलागंज में खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत, तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया | बेलागंज में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, 100 मीटर लंबे निशान के साथ निकली भव्य शोभायात्रा; भजन संध्या में देशभर के कलाकार जमाएंगे रंग | गया में बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग निकला सरगना; तीन गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद | बेलागंज में खेत देखने गए किसान की करंट लगने से मौत, चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया | ब्रेकिंग न्यूज: गया-पटना NH-22 पर भीषण सड़क हादसा: प्राणपुर मोड़ पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 24 वर्षीय युवक की मौत, पांच घायल | बाराचट्टी की 13 पंचायतों में 299 सोलर लाइटें खराब, भलुआ में आधी बंद; RTI से खुली व्यवस्था की पोल | गया जंक्शन पर चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, RPF की पूछताछ में सामने आया मामला |