
देवब्रत मंडल
रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना! पूर्व मध्य रेलवे ने किउल-गया रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनों के समय और ठहराव में तकनीकी कारणों से बदलाव किया है। यह संशोधन 10 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे सफर से पहले नया समय सारिणी अवश्य जांच लें। प्रभावित ट्रेनों में हावड़ा-गया-हावड़ा एक्सप्रेस और किउल-गया के बीच चलने वाली मेमू व पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। संशोधित समय सारिणी निम्नलिखित है:
- ट्रेन नं. 63321 किउल-गया मेमू: अब सुबह 04:30 बजे किउल से रवाना होकर 09:05 बजे गया पहुंचेगी (पहले 10:20 बजे)।
- ट्रेन नं. 63322 गया-किउल मेमू: गया से सुबह 10:45 बजे (पहले 11:25 बजे) रवाना होकर दोपहर 15:10 बजे किउल पहुंचेगी (पहले 17:25 बजे)।
- ट्रेन नं. 53627 किउल-गया पैसेंजर: सुबह 06:00 बजे किउल से चलकर 10:20 बजे गया पहुंचेगी (पहले 11:35 बजे)।
- ट्रेन नं. 53628 गया-किउल पैसेंजर: रात 19:30 बजे गया से रवाना होकर 23:50 बजे किउल पहुंचेगी (पहले 00:20 बजे)।
- ट्रेन नं. 63355 किउल-गया मेमू: दोपहर 14:05 बजे किउल से चलकर 18:25 बजे गया पहुंचेगी (पहले 14:40 बजे रवाना, 20:35 बजे आगमन)।
- ट्रेन नं. 63356 गया-किउल मेमू: सुबह 07:20 बजे गया से रवाना होगी। बाघी बरडीहा तक पुराने समय पर और वारिसलीगंज से किउल तक संशोधित समय पर चलकर 11:40 बजे किउल पहुंचेगी (पहले 12:15 बजे)।
- ट्रेन नं. 63323 किउल-गया मेमू: रात 20:30 बजे किउल से चलकर 00:35 बजे गया पहुंचेगी (पहले 00:50 बजे)।
- ट्रेन नं. 63324 गया-किउल मेमू: रात 22:25 बजे गया से रवाना होकर 02:35 बजे किउल पहुंचेगी (पहले 03:40 बजे)।
- ट्रेन नं. 63315 झाझा-गया मेमू: झाझा से लखीसराय तक पुराने समय पर, गरसंडा से गया तक संशोधित समय पर चलकर रात 20:35 बजे गया पहुंचेगी (पहले 21:00 बजे)।
- ट्रेन नं. 63316 गया-झाझा मेमू: सुबह 05:00 बजे गया से चलकर 11:45 बजे झाझा पहुंचेगी (पहले 11:55 बजे)।
- ट्रेन नं. 53403 रामपुर हाट-गया पैसेंजर: रामपुर हाट से किउल तक पुराने समय पर, किउल से गया तक संशोधित समय पर चलकर रात 22:10 बजे गया पहुंचेगी (पहले 23:45 बजे)।
- ट्रेन नं. 53615 जमालपुर-गया पैसेंजर: जमालपुर से किउल तक पुराने समय पर, किउल से गया तक संशोधित समय पर चलकर दोपहर 14:00 बजे गया पहुंचेगी (पहले 15:10 बजे)।
- ट्रेन नं. 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस: सुबह 10:55 बजे गया पहुंचेगी (पहले 11:00 बजे)।
- ट्रेन नं. 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस: दोपहर 12:10 बजे गया से रवाना होगी (पहले 12:05 बजे)।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे संशोधित समय सारिणी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। अधिक जानकारी के लिए रेलवे पूछताछ केंद्र या आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क करें।