मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

छात्रों की सफलता में स्कूल व शिक्षक के साथ अभिभावक की भूमिका महत्वपूर्ण: रोमित

On: Monday, February 3, 2025 3:46 PM

टिकारी संवाददाता: ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रानीगंज में पहली बार छात्र एवं माता-पिता सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को किया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों के उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, गीत-संगीत, खेल, नृत्य, भाषण आदि के लिए विद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन उदघाटन वरिष्ठ अभिभावकों के समूह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ। इस अवसर पर अपने संबोधन में संस्थान के निदेशक रोमित कुमार ने कहा कि हर सफल छात्र के पीछे शिक्षकों के साथ उनके अभिभावकों का होता है। इसलिए स्कूल प्रशासन द्वारा अभिभावक सम्मान का यह नई पहल शुरू की गई है। वंही अन्य शिक्षकों एवं अतिथि अभिभावकों ने विद्यालय के इस पहल की खूब सराहना की।

इस अवसर पर जूनियर विंग के छात्रों द्वारा शिक्षा और सीखने के विभिन्न क्षेत्रों से विभिन्न शैक्षिक आधारित कार्यक्रम जैसे भाषण, कविता पाठ, साक्षात्कार, प्रश्नोत्तरी वार्तालाप, गायन, नृत्य, मोनो अभिनय आदि कई अन्य सुंदर व मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उक्त कार्यक्रम के बीच नए बच्चों का आयोजित प्रवेश परीक्षा में 237 छात्रों ने लिखित एवं मौखिक परीक्षा में शामिल हुए। वंही कार्यक्रम समापन से पूर्व निदेशक कुमार द्वारा समारोह में उपस्थित अभिभावकों को स्मृति चिन्ह और बच्चो को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता |