मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा की चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर मौत, चालक फरार

On: Friday, February 7, 2025 3:31 PM

गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में डोभी-गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ओर बाजार के समीप तेज रफ्तार हाईवा ने एक वृद्ध को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुकान बंद कर लौट रहे थे घर, अचानक हुआ हादसा

मृतक की पहचान 60 वर्षीय राजन देव के रूप में हुई है, जो ओर गांव के निवासी थे। वह शाम को अपने दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार हाईवा (BR02GA-4547) ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद हड़कंप, चालक वाहन छोड़कर फरार

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस बीच हाईवा चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही बेलागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया भेज दिया।

पुलिस ने जब्त किया हाईवा, जांच जारी

पुलिस ने हादसे में शामिल हाईवा को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के भाई राजकुमार देव ने बताया कि उनका भाई अपनी साइड से सही तरीके से जा रहे थे, लेकिन तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें पीछे से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, भेजा गया जेल | मगध का गौरव: बेलागंज के लाल डॉ. अजय कुमार दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल, इलाके में जश्न का माहौल | नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल |