मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बाइक और पिकअप की भीषण टक्कर में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

On: Sunday, December 15, 2024 3:51 PM

नगमा गांव के रहने वाले पिता-पुत्र का गया ले जाने के दौरान हुआ निधन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपी मोड़ के पास रविवार शाम करीब 5 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। नगमा गांव निवासी पप्पु कुरैशी (65) और उनके पुत्र कौशर कुरैशी (35) इस हादसे के शिकार हुए।

जानकारी के अनुसार, पप्पु कुरैशी और उनके बेटे कौशर बाइक से फतेहपुर से अपने गांव नगमा लौट रहे थे। उसी दौरान गोपी मोड़ के पास कामता भारत गैस की सिलेंडरों से भरी एक पिकअप ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप और बाइक दोनों सड़क के नीचे जा गिरे और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें गया मेडिकल कॉलेज पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर थाने ले आई। फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस हादसे से नगमा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन और ग्रामीण हादसे की जानकारी मिलते ही गया मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |