मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बाइक और पिकअप की भीषण टक्कर में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

On: Sunday, December 15, 2024 3:51 PM

नगमा गांव के रहने वाले पिता-पुत्र का गया ले जाने के दौरान हुआ निधन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपी मोड़ के पास रविवार शाम करीब 5 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। नगमा गांव निवासी पप्पु कुरैशी (65) और उनके पुत्र कौशर कुरैशी (35) इस हादसे के शिकार हुए।

जानकारी के अनुसार, पप्पु कुरैशी और उनके बेटे कौशर बाइक से फतेहपुर से अपने गांव नगमा लौट रहे थे। उसी दौरान गोपी मोड़ के पास कामता भारत गैस की सिलेंडरों से भरी एक पिकअप ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप और बाइक दोनों सड़क के नीचे जा गिरे और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें गया मेडिकल कॉलेज पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर थाने ले आई। फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस हादसे से नगमा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन और ग्रामीण हादसे की जानकारी मिलते ही गया मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा | बोधगया में बौद्ध महोत्सव 2026 का शुभारंभ : आस्था, विरासत और सुरों का सजेगा महासंगम |