मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

On: Thursday, July 9, 2026 8:45 PM

कोंच। थाना क्षेत्र के दिघी गांव में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिघी गांव निवासी 30 वर्षीय ब्रजेश कुमार, पिता राजदेव यादव अपने घर में बिजली का तार ठीक करने एवं टोका फंसाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उन्हें बिजली के संपर्क से अलग कर बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। युवक की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सूचना मिलने पर कोंच थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। ब्रजेश कुमार की मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

महताब अंसारी की रिपोर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल |