मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

धान-परती भूमि प्रबंधन परियोजना अंतर्गत पशु स्वास्थ्य शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

On: Monday, November 25, 2024 2:55 PM

टिकारी संवाददाता: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, पटना के तत्वाधान में टिकारी के गुलरियाचक में कार्यक्रम का आयोजन गया। इसका उद्देश्य जिले में चलाई जा रही उन्नत कृषि तकनीक द्वारा धान-परती भूमि में दलहन एवं तिलहन फसलों के द्वारा किसानों की आय में वृद्धि करना है। इस अवसर पर विभागीय कृषि वैज्ञानिक डा. राकेश कुमार (पशु आनुवंशिकी और प्रजनन), डा. सुरेन्द्र कुमार अहिरवाल (मछली संसाधन प्रबंधन) एवं देवेन्द्र मंडल, सहायक प्राध्यापक-सह-कनिष्ठ वैज्ञानिको द्वारा किसानों को विभिन्न पशु रोगों और निवारक उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पशुओं को उनके शरीर में पोषक तत्वों की स्थिति और समग्र स्वास्थ्य में सुधार के लिए पूरक खनिज व विटामिन मिश्रण खिलाने तथा नियमित कृमि मुक्ति व टीकाकरण करने की सलाह दी।

साथ ही किसानों को उन्नत किस्म के मुर्गी, देसी नस्ल कड़कनाथ मुर्गी, पोल्ट्री फीडर, वाटरर एवं मुर्गी पालन के लिए दिए जाने वाले फीड और पशुओं में होने वाले विभिन्न बीमारियों के बचाव हेतु दवाओं को तकनीकी सहायता के रूप में दिया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को सीधी बुआई, धान-परती भूमि में रबी फसल यथा चना, सरसों, कुसुम, तोरिया आदि के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर शोभा कुमारी, रेखा देवी, इंदु देवी, कुंती देवी, सुनैना देवी, मिठू प्रसाद, सहदेव, दिलीप, महेंद्र राम, रविन्द्र यादव सहित कई किसान मौजूद थे।कार्यक्रम का समापन प्रगतिशील किसान आशीष कुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा | फतेहपुर में आहर से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका से उठे सवाल | गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत | गया के गुरारू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर असिस्टेंट मैनेजर की मौत, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी |