मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सेवानिवृत्त हो रहे निगम के अभियंता देवनंदन प्रसाद को संविदा पर रखे जाने का विरोध

On: Wednesday, January 29, 2025 2:14 PM

देवब्रत मंडल

गया नगर बोर्ड की बैठक में 1 फरवरी 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे अभियंता देवनंदन प्रसाद को संविदा पर पुनः निगम में सेवा में लिए जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे बोर्ड ने पारित कर दिया लेकिन इसका विरोध वार्ड नं 32 के पार्षद गजेंद्र सिंह ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इसके पहले निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में अभियंता देवनंदन प्रसाद को संविदा पर निगम में सेवा लिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था।

इस संबंध में वार्ड पार्षद गजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अभियंता देवनंदन प्रसाद को संविदा पर निगम में सेवा में लिए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया है। उन्होंने बताया कि अभियंता देवनंदन प्रसाद पर निगम का 40 लाख रुपए अग्रिम राशि का बकाया चल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार का स्पष्ट आदेश है कि यदि किसी अभियंता के पास विभाग द्वारा अग्रिम के रूप में उपलब्ध कराई गई राशि का समायोजन नहीं हो जाता है तो ऐसे अभियंता को संविदा पर नहीं रखा जा सकता है।

हालांकि 1 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे अभियंता दिनकर प्रसाद ने भी संविदा पर पुनः सेवा में रखे जाने को लेकर इच्छा जताई है। इसके पहले सेवानिवृत्त हो चुके अभियंता सुबोध कुमार सिंह तथा शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने भी संविदा पर पुनः निगम में सेवा करने की अपनी इच्छा जता चुके हैं लेकिन इनमें से किन्हीं को भी संविदा पर रखे जाने का कोई आदेश सरकार की तरफ से नहीं आया है।
इस बारे में वार्ड पार्षद गजेंद्र सिंह का कहना है कि जब सेवानिवृत्त होने वाले अभियंता देवनंदन प्रसाद को पुनः संविदा पर लिए जाने का आदेश सरकार की ओर से आता है तो हमारी मांग है कि सरकार उक्त सभी सेवानिवृत्त हो चुके या होने वाले अभियंताओं को संविदा पर रखा जाए। ऐसा होने से सभी अभियंताओं के साथ न्याय होगा।

बता दें कि इसके पहले वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने सेवानिवृत्त हो चुके अभियंता शैलेंद्र कुमार सिन्हा को संविदा पर लिए जाने का कड़ा विरोध किया था। उन्होंने सरकार को बताया है कि श्री सिन्हा पर भी विभाग का एक करोड़ से अधिक रुपए अग्रिम राशि का बकाया है। नगर आयुक्त ने पिछले दिनों श्री सिन्हा को संविदा पर रखे जाने को लेकर मार्गदर्शन की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |