मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बालूघाट पर  ट्रैक्टर से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

On: Thursday, January 16, 2025 4:51 PM

टिकारी संवाददाता: पंचानपुर थानाक्षेत्र के बाला बिगहा स्थित मोरहर नदी के बालू घाट पर ट्रैक्टर से दबने के बाद घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बाला डीह ग्राम निवासी 45 वर्षीय मनोज मांझी के रूप में हुई है। घटना गुरुवार की शाम की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार मनोज मजदूरी करने नदी पार कर भोज बिगहा जा रहा था। इसी क्रम में बालू की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर की चपेट में वह आ गया। जिससे मनोज का एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के जुटे ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पंचानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। उसके बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेजा दिया। कमाऊ सदस्य की मौत से स्वजन में मचा कोहराम घर के इकलौते कमाऊ सदस्य मनोज मांझी की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मचा है। मनोज की एक पुत्री का हाल ही में बीमारी से मौत हो गई थी। वहीं परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्री व एक पुत्र है। मनोज की मौत के साथ ही स्वजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |