मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

चार जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

On: Friday, February 14, 2025 1:19 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी थाना की पुलिस ने अवैध कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि पलुहड़ गढ़ पर एक व्यक्ति के हथियार व कारतूस लेकर घूमने की सूचना मिली थी। जिसके बाद गश्ती दल को वंहा भेजा गया। गांव में पुलिस की गाड़ी देख एक व्यक्ति भागने लगा जिसे पकड़ा लिया गया। तालाशी के क्रम में उक्त व्यक्ति के पास से चार जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहचान गांव निवासी कमलेश मांझी उर्फ रामाश्रय मांझी के रूप में की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि एएसआई मनोज कुमार के बयान पर कमलेश मांझी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर उसे न्यायालय को सुपुर्द किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग निकला सरगना; तीन गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद | बेलागंज में खेत देखने गए किसान की करंट लगने से मौत, चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया | ब्रेकिंग न्यूज: गया-पटना NH-22 पर भीषण सड़क हादसा: प्राणपुर मोड़ पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 24 वर्षीय युवक की मौत, पांच घायल | बाराचट्टी की 13 पंचायतों में 299 सोलर लाइटें खराब, भलुआ में आधी बंद; RTI से खुली व्यवस्था की पोल | गया जंक्शन पर चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, RPF की पूछताछ में सामने आया मामला | पितृपक्ष मेला-2026 की सफलता पर गया प्रशासन को मिली शाबाशी: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 11 वरीय पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित | गया जंक्शन पर RPF का कमाल: ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत दो यात्रियों को सुरक्षित लौटाया उनका खोया हुआ कीमती सामान | फल्गु नदी को फिर मिलेगा प्राकृतिक स्वरूप! गया में नदी किनारे होगा बड़े पैमाने पर पौधरोपण, 123 खराब बोरवेल बनेंगे वाटर रिचार्ज सिस्टम | पटना-दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | गया के कोंच में किसान से 50 हजार की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार |