मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

आ गई एकबार फिर जनता की बारी, अपने निर्वाचन क्षेत्र में वार्ड पार्षद के लिए करें इसकी तैयारी

On: Monday, January 8, 2024 11:02 AM

देवब्रत मंडल

गया नगर निगम चुनाव 2022 के एक साल पूरे हो गए हैं। इस एक वर्ष (शपथ ग्रहण 2023 में हुआ था) में आपके क्षेत्र के पार्षद ने आपके मोहल्ले में कितना विकास कार्य किया या कौन कौन सी योजनाओं को स्वीकृति प्रदान करवाया। ये आपको जानने का अधिकार है। जहां तक योजनाओं के चयन से लेकर उसके क्रियान्वयन की बात करें तो इसकी सूची आप अपने वार्ड पार्षद से मांग सकते हैं और यदि ये नहीं बताते हैं या फिर सूची आपको नहीं मिलती है तो अब आपकी बारी आ गई है कि प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र में विकास संबंधित योजनाओं की सूची तैयार करें और उसे आपके वार्ड में आयोजित होने जा रहे वार्ड सभा की बैठक में रखें। जहां आपके क्षेत्र के वार्ड पार्षद और निगम के कर्मचारी भी रहेंगे।

इसके बाद आपकी योजनाओं की समीक्षा सरकार करेगी। क्योंकि सरकार के निर्देश पर ही वार्ड सभा की बैठक हो रही है। इसके बाद सरकार किस किस योजनाओं की स्वीकृति प्रदान करती है और नगर निगम के आयुक्त को क्या निर्देश प्राप्त होता है। उसे वार्ड पार्षदों के समक्ष निगम बोर्ड और सशक्त स्थायी समिति की बैठक में रखा जाएगा। क्या निर्णय होता है, उस पर विचार विमर्श के बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 के वार्षिक बजट में शामिल करते हुए उसे पारित किया जा सकता है।

सरकार के निर्देश पर गया नगर निगम के आयुक्त भाप्रसे अभिलाषा शर्मा ने बजट की तैयारी के आलोक में वार्ड सभा की बैठक का कार्यक्रम तय किया है। वार्ड सभा की बैठक वैसे तो 08 जनवरी से वार्ड नं 01 और 02 में शुरू हो गई है लेकिन इसके बाद 09 जनवरी को वार्ड नंबर 03 और 04 में होगी। इसके बाद 10 जनवरी को वार्ड 05 और 06, 11 जनवरी को 07 और 08 नंबर में वार्ड सभा की बैठक होगी। इसके बाद किस किस वार्ड में कब कब सभा होगी। इस खबर के साथ दी गई सूची को देखें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग निकला सरगना; तीन गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद | बेलागंज में खेत देखने गए किसान की करंट लगने से मौत, चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया | ब्रेकिंग न्यूज: गया-पटना NH-22 पर भीषण सड़क हादसा: प्राणपुर मोड़ पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 24 वर्षीय युवक की मौत, पांच घायल | बाराचट्टी की 13 पंचायतों में 299 सोलर लाइटें खराब, भलुआ में आधी बंद; RTI से खुली व्यवस्था की पोल | गया जंक्शन पर चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, RPF की पूछताछ में सामने आया मामला | पितृपक्ष मेला-2026 की सफलता पर गया प्रशासन को मिली शाबाशी: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 11 वरीय पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित | गया जंक्शन पर RPF का कमाल: ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत दो यात्रियों को सुरक्षित लौटाया उनका खोया हुआ कीमती सामान | फल्गु नदी को फिर मिलेगा प्राकृतिक स्वरूप! गया में नदी किनारे होगा बड़े पैमाने पर पौधरोपण, 123 खराब बोरवेल बनेंगे वाटर रिचार्ज सिस्टम | पटना-दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | गया के कोंच में किसान से 50 हजार की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार |