मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

आज ही के दिन कर्मचारियों के ऊपर तत्कालीन सरकार ने चलवाई थी गोलियां, नौ साथी हुए थे शहीद: मिथलेश

On: Thursday, September 19, 2024 3:58 PM

देवब्रत मंडल

शहीद साथियों को श्रद्धांजलि देते रेलकर्मी

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा द्वारा गुरुवार को मेमू शेड गया में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कामरेड गया शाखा के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने की। प्रत्येक वर्ष की भांति 19 सितंबर को शहीदी दिवस मनाया गया। गेट मीटिंग में उपस्थित केंद्रीय कोषाध्यक्ष हाजीपुर सह पी. एन. एम .प्रभारी डीडीयू मिथिलेश कुमार ने बताया कि आज ही के दिन 19 सितंबर 1968 को ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आवाहन पर कर्मचारियों के हित में महंगाई भत्ते की वृद्धि की मांग को लेकर बहुत सारे कामरेड धरने पर बैठे थे। इस दौरान कर्मचारी विरोधी सरकार द्वारा धरने पर बैठे कर्मचारियों पर गोली चलवा दी गई थी। जिसमें 9 कर्मचारी शहीद हो गए थे। उन्हीं की याद में आज के दिन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं उनकी जोनल इकाई ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शहीदी दिवस मनाती आ रही है। आज उन अमर शहीदों के बलिदान के बदौलत ही वर्तमान में कर्मचारियों को महंगाई भत्ते मिल रही है।
गेट मीटिंग में उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए शाखा सचिव मुकेश सिंह ने कहा कि नई पेंशन स्कीम की जगह पर यूनिफाइड पेंशन स्कीम वर्तमान केंद्रीय सरकार पर काफी दबाव और लंबी वार्ता करने के बाद ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन तथा NJCM जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों के कई संगठनों के नेता शामिल होकर यूपीएस पर सहमति बनाई और केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ दिलवाने का काम किया। नई पेंशन स्कीम में पेंशन की कोई निश्चित राशि नहीं थी सारी व्यवस्था बाजार आधारित थी परंतु यूनिफाइड पेंशन स्कीम में रिटायरमेंट के अंतिम वर्ष का औसत बेसिक पे का 50% के साथ-साथ महंगाई राहत देने का वादा केंद्र सरकार द्वारा किया गया है जो कर्मचारी के लिए बहुत बड़ी और ग्रांटेड पेंशन है। साथ ही प्रत्येक 3 वर्षों पर इसका मूल्यांकन किया जाएगा तथा जो भी कमी रह गई होगी उसे समय-समय पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा। फैमिली पेंशन के रूप में पहले 50% रिटायर्ड व्यक्ति के अंतिम वेतन का मिलता था जो बढ़कर 60% कर दिया गया है नई पेंशन स्कीम में फैमिली पेंशन नाम की कोई चीज नहीं थी। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि कर्मचारियों में असमंजस की जो स्थिति है कि उनका 10% की राशि का कितना रिटर्न रिटायरमेंट के समय मिलेगा। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों का अंशदान में से 1/10 की राशि केंद्र सरकार देने की बात कही है जिसे ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन द्वारा सुधार करते हुए कम से कम 1/4 वर्तमान में करने की मांग रखी गई है और भविष्य में पूरी राशि के साथ-साथ ब्याज की भी मांग पूरी होने की संभावना है। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा जी कर्मचारियों के हित में सदैव तत्पर हैं और लगभग पुरानी पेंशन व्यवस्था की जैसी मांग को पूरा कर कर ही चैन की सांस लेंगे यह उनका वादा केंद्रीय कर्मचारियों के साथ है। ग्रेच्युटी की राशि 25 वर्ष की सेवा से घटकर 20 वर्ष की सेवा पर पूरी राशि दिलवाने की भी वार्ता की जा रही है ।
इस अवसर पर गया शाखा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद गया शाखा सचिव मुकेश सिंह संगठन मंत्री संजीत कुमार, राजीव रंजन कुमार ,रवि राज युवा शाखा सचिव राकेश कुमार शाखा पार्षद नीरज कुमार के अलावा बहुत सारे रेल कर्मचारी उपस्थित थे। यह जानकारी उत्तम कुमार मीडिया प्रभारी सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा गया ने दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन पर RPF का कमाल: ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत दो यात्रियों को सुरक्षित लौटाया उनका खोया हुआ कीमती सामान | फल्गु नदी को फिर मिलेगा प्राकृतिक स्वरूप! गया में नदी किनारे होगा बड़े पैमाने पर पौधरोपण, 123 खराब बोरवेल बनेंगे वाटर रिचार्ज सिस्टम | पटना-दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | गया के कोंच में किसान से 50 हजार की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार | वाराणसी एयर शो: डीडीयू जंक्शन पर उमड़ेगी भारी भीड़, डीआरएम ने लिया तैयारियों का जायजा, सुरक्षा और सुविधा चाक-चौबंद | बोधगया में हंसा एंटरटेनमेंट का भव्य डांडिया महोत्सव: विधायक सर्वजीत ने किया उद्घाटन, विदेशी मेहमान भी थिरके | गयाजी के दुर्गा बाड़ी में ‘सिंदूर खेला’ की अद्भुत छटा, नम आंखों से महिलाओं ने दी बेटी जैसी मां भवानी को विदाई | ब्रेकिंग न्यूज: गया में कुएं से मिला तीन बेटियों की मां का शव, पति-पत्नी के विवाद के बाद मौत से गांव में सनसनी | टेउसा बाजार में विजयादशमी पर भव्य भंडारे का आयोजन, कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र | टेउसा बाजार में बड़ा हादसा: टोटो पलटने से 7 से अधिक लोग घायल, तीन की हालत नाजुक |