मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मानवाधिकार दिवस के मौके पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, बंदियों को भी दी गई जानकारी

On: Tuesday, December 10, 2024 3:58 PM

देवब्रत मंडल

नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट ने गांधी मैदान मंडप में  मानवाधिकार दिवस के मौके पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहकारिता एवं वन पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए। उन्होंने संस्था द्वारा किये गये कार्यों को सराहा तथा मानवाधिकार दिवस पर आम लोगो को संविधान से मिले उनके अधिकारों पर चर्चा की। वहीं संस्थापक सह सचिव गणेश सिंह ने बताया की मानवाधिकारों को आगे बढ़ाकर, हम एक न्यायपूर्ण दुनिया का निर्माण करते हैं। मानवाधिकारों को बनाए रखना केवल वर्तमान अन्याय को संबोधित करना नहीं है। यह अन्यायपूर्ण समाज को नया आकार देने और हाशिये पर पड़े समूहों को सशक्त बनाने के बारे में है। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़ी अधिवक्ता सुमन सिंह और अजय कुमार सिंह तथा संस्था के पदाधिकारी गुंजा कुमारी, स्वाति बरनवाल, ममता देवी, आरती कुमारी, दीपक सिन्हा,राजन पाण्डेय, रामविलास प्रसाद, साधना देवी, रेखा कुमारी, मनीष बरनवाल, अंजुम खानम, अखिलेश कुमार, सुजीत कुमार, सूरज प्रकाश वर्मा, शुभांशु शेखर, दिलीप कुमार, पंकज बरनवाल, आमिर खान, मो. फिरोज़, मंटू प्रसाद, शंभू प्रसाद, वैभव सोनी एवं अन्य गण्यमान लोग शामिल हुए।
इधर, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर बिहार मानवाधिकार आयोग एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के संयुक्त तत्वाधान में कारा के बंदियों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास, वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुबोध कुमार सिंह, केंद्रीय कारा अधीक्षक अरुण पासवान, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के चीफ मुकेश चंद्र सिन्हा, लीगल डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ कृष्णा कुमार पाठक, कारा के चंदन कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी विकास कुमार, हारून रशीद उपस्थित थे। इस अवसर पर केंद्रीय कारा में बंदियों के बीच सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं केंद्रीय कारा गया के अधीक्षक द्वारा मानवाधिकारों के प्रति विधिक जागरूकता के संबंध में अवगत कराया गया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने कहा कि बंदियों को विधिक सहायता के लिए में हर संभव मदद के लिए तत्पर हूं। उन्होंने बंदियों से उनकी कठिनाइयां व मुश्किलों को जानने का भी प्रयास किया उनके निराकरण के लिए आश्वासन भी दिया। चंदन कुमार ने कार्यक्रम का समापन किया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |