मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: गया में विजयादशमी की रात दुर्गा पंडाल में डांस कर रहे युवक को गोली मारकर हत्या, आरोपी बाइक छोड़कर फरार – भीड़ ने बाइक तोड़ी

On: Friday, October 3, 2025 3:07 AM

गया। विजयादशमी की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूसंडा मोड़ के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 1:30 बजे हुई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय रोहित कुमार, पिता राजशेखर के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान मोहित पासवान उर्फ बजरंगी पासवान के रूप में की गई है, जो मृतक का पड़ोसी बताया जा रहा है।

घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़

स्थानीय लोगों के अनुसार, रोहित दुर्गा पंडाल में डांस कर रहा था। इसी बीच आरोपी बाइक पर वहां आया और अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद रोहित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पंडाल में अफरातफरी मच गई। गोली चलने के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी के परिवार के सदस्यों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोग इस वारदात को आपसी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |