मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ओमप्रकाश भगत बने फतेहपुर प्रखंड के नए अंचलाधिकारी, निवर्तमान सीओ ने किया स्वागत

On: Saturday, January 25, 2025 2:51 PM

फतेहपुर प्रखंड को आज नया अंचलाधिकारी (सीओ) मिला। ओमप्रकाश भगत ने फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में अपना कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान अंचलाधिकारी रंजीत कुमार ने नए सीओ का पुष्पगुच्छ देकर औपचारिक स्वागत किया। साथ ही प्रखंड कार्यालय के अन्य कर्मियों ने भी उन्हें फूलों की माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

ओमप्रकाश भगत ने 20 जनवरी को टनकुप्पा प्रखंड में सीओ के पद पर पदभार ग्रहण किया था। इसके बाद उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में फतेहपुर प्रखंड का अंचलाधिकारी नियुक्त किया गया। नए सीओ के आगमन से प्रखंड में विकास और प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद की जा रही है।

नए सीओ ने अपनी प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हुए कहा कि वे प्रखंड में पारदर्शिता और जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। साथ ही आम जनता की समस्याओं को समयबद्ध तरीके से हल करने का प्रयास करेंगे। निवर्तमान सीओ रंजीत कुमार ने ओमप्रकाश भगत को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में फतेहपुर प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों का कुशलतापूर्वक संचालन होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
औरंगाबाद: प्रशासनिक लापरवाही ने ली शिक्षक की जान, सोन नदी पुल के टूटे स्लैब ने बुझाया घर का चिराग | पटना में गया के ‘बाइक चोर गैंग’ का बड़ा खुलासा: टिकारी और कोंच के 10 शातिर गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद | बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजे दुकान में हुई चोरी का खुलासा, सामान के साथ तीन शातिर गिरफ्तार | नंदलाल बोस की जन्मस्थली पर कला का संगम: ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी में गया के कलाकारों ने बिखेरी चमक | जनगणना 2027: घर बैठे 15-20 मिनट में पूरा करें सेल्फ एनुमरेशन! स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, सभी 33 सवालों का विस्तृत विवरण और उदाहरण | जनगणना 2027: गया डीएम ने कहा- ऑनलाइन पोर्टल पर भी खुद कर सकते है अपनी जनगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका | मिलेनियम मॉडर्न स्कूल के आशीष कुमार ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम, परिजनों में जश्न का माहौल | फतेहपुर में शिक्षकों की पहल: घर-घर जाकर जोड़ रहे बच्चों को स्कूल से | कष्ठा-परैया मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक | भीषण सड़क हादसा: गया-पटना NH-22 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बारातियों से भरी कार, आधा दर्जन घायल |