मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अतरी प्रखंड में नई कार्यक्रम पदाधिकारी वंदना सिंह ने संभाला पदभार, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

On: Sunday, October 5, 2025 1:21 AM

अतरी प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में शुक्रवार को नई कार्यक्रम पदाधिकारी वंदना सिंह ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर कार्यालय परिसर में सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर दीपक गुप्ता और सीढ़ पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सरुण यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने वंदना सिंह का फूल और गुलदस्ता देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में कार्यपालक सहायक राजेश, ऑपरेटर सिंधु जी, कुलदीप कुमार चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि पवन कुमार, BFT भोला पासवान, मनोज सिंह, उदय जी, संटू जी समेत कार्यालय के कई कर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

पदभार ग्रहण के बाद कार्यक्रम पदाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि वे मनरेगा योजनाओं को पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण विकास को गति दी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |