मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रेलवे का बड़ा फैसला: अब राजगीर से कोटा, वडोदरा, अहमदाबाद के लिए चलेगी सीधी ट्रेन

On: Friday, July 25, 2025 10:19 AM

न्यूज डेस्क: बिहार के ऐतिहासिक और पर्यटन नगरी राजगीर, अब देश के पश्चिमी हिस्सों से सीधे रेलमार्ग से जुड़ गया है। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है। पटना और अहमदाबाद के बीच चल रही 12948/12947 अजीमाबाद एक्सप्रेस का विस्तार राजगीर तक कर दिया गया है। इस विस्तार के बाद अब राजगीर, नालन्दा और बिहार शरीफ से सीधे कोटा, वडोदरा और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों तक यात्रा करना कहीं ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा।

रेलवे ने जानकारी दी है कि यह नई सुविधा 25 जुलाई 2025 से राजगीर से और 28 जुलाई 2025 से अहमदाबाद से लागू होगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी।

🚆 नई समयसारिणी इस प्रकार है:

🔹 12948 राजगीर-पटना-अहमदाबाद अजीमाबाद एक्सप्रेस
प्रत्येक शुक्रवार और बुधवार को राजगीर से रात 9:00 बजे प्रस्थान
– नालन्दा (21:12), बिहार शरीफ (21:30), बख्तियारपुर (22:21), पटना साहिब (23:00) होते हुए
पटना पहुँचने का समय: 23:35 | प्रस्थान: 23:45
– अपने नियमित ठहरावों से गुजरते हुए तीसरे दिन सुबह 3:50 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी

🔹 12947 अहमदाबाद-पटना-राजगीर अजीमाबाद एक्सप्रेस
प्रत्येक सोमवार और बुधवार को अहमदाबाद से रात 9:50 बजे प्रस्थान
– अपने निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन सुबह 4:20 बजे पटना पहुँचेगी
– पटना (4:30), पटना साहिब (4:43), बख्तियारपुर (5:10), बिहार शरीफ (5:41), नालन्दा (6:02) होते हुए
राजगीर आगमन: सुबह 7:25 बजे

रेल मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र के अनुसार, इस सेवा के शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों को सहूलियत होगी, बल्कि बिहार के ऐतिहासिक स्थलों — राजगीर और नालन्दा में पर्यटन को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। हजारों सैलानी, जो देश के पश्चिमी हिस्सों से इन बौद्ध और ऐतिहासिक विरासतों को देखने आते हैं, अब आसानी से सीधी ट्रेन से यहां पहुंच सकेंगे।

इस नई पहल को लेकर स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों और पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है। लोगों को उम्मीद है कि यह रेल सेवा नालंदा क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास की गति को भी बढ़ावा देगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में अवैध बालू खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: तीन ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार; 51 लाख का जुर्माना | गया सोना लूटकांड: निलंबित रेल थानाध्यक्ष की जमानत पर कल होगी सुनवाई, करोड़ों के सोने की लूट में फंसे हैं ‘खाकी’ वाले | हावड़ा-आनंद विहार के बीच दौड़ेगी अत्याधुनिक ‘अमृत भारत’ एक्सप्रेस, धनबाद-गया के रास्ते 22 जनवरी से शुरू होगा नियमित परिचालन | क्या आपके पास है गयाजी को बेहतर बनाने का आइडिया? नगर निगम के साथ साझा करें अपने विचार, स्कैन करें क्यूआर कोड | ✍️पाठकों की कलम से: क्रांति से दफ्तर तक: एक ‘स्थगित क्रांतिकारी’ की दास्तां | सोना लूटकांड: रक्षक ही बने भक्षक; आधी हकीकत, आधा फसाना और पुलिस की साख पर दाग | बिहार दरोगा परीक्षा को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय | बिहार पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा को लेकर गया में तैयारियां पूर्ण, 17 केंद्रों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर | गया में अवैध बालू खनन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 24 ट्रैक्टर जब्त, 1.33 करोड़ का जुर्माना, माफियाओं में हड़कंप | गया: नवजात मृत्यु दर पर स्वास्थ्य विभाग सख्त; लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर गिरेगी गाज |