मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया शहर में आंधी तूफान में जड़ से उखड़ गया नीम का पेड़, गया-पटना सड़क मार्ग पर आवागमन बाधित

On: Thursday, April 10, 2025 3:25 PM

देवब्रत मंडल

गुरुवार को दोपहर बाद तेज गति से चली हवा से गया-पटना सड़क मार्ग पर मोरिया घाट मोहल्ले में नीम का एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़ कर गिर गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दे दी थी लेकिन अब तक यहां राहत कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। रात 8 बजे तक न तो विद्युत विभाग और न तो आपदा प्रबंधन विभाग की टीम पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर बाद आए आंधी तूफान के कारण मोरिया घाट के पास सड़क किनारे एक मजार के पास का नीम का पेड़ 1100 वोल्ट के बिजली के तार पर गिरा। पेड़ का अधिकांश भाग सड़क मार्ग पर गिरा हुआ है। जिससे इस मार्ग से आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं विद्युत आपूर्ति भी बाधित है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर थाना की पुलिस घटनास्थल पर आई थी जो स्थिति से अवगत होने के बाद चली गई। लोगों ने बताया कि इसकी सूचना विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को भी दी गई तो उनका कहना था कि शहर के अलावा अन्य कुछ और जगहों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। राहत दल को उन जगहों पर भी भेजा गया है। बता दें कि पेड़ टूटकर गिरने से यहां पर अधिष्ठापित एक चापानल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से पेड़ की कुछ टहनियों को काट छांट किया है लेकिन मुख्य मार्ग पर गिरे पेड़ को हटाने के लिए कोई कर्मचारी या टीम नहीं पहुंची है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |