मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी में ऐतिहासिक होगा एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन: प्रो. वेंकटेश

On: Sunday, September 14, 2025 4:42 PM

टिकारी संवाददाता: एनडीए कार्यकर्ताओं की एक विधानसभा स्तरीय बैठक रविवार को मुख्यालय कार्यालय टिकारी में आयोजित हुई। जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सतीश कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 23 सितंबर को राज स्कूल के मैदान के प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता पर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक का नेतृत्व कर रहे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रो. वेंकटेश शर्मा ने कहा कि सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता हेतु प्रचार-प्रसार टीम का गठन कर युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है।

सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के 20 हजार एनडीए कार्यकर्ता के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल, मंत्री जनक राम, हम के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय विधायक डा. अनिल कुमार के साथ जदयू एवं लोजपा (रा.) के कई नेता भाग लेंगे। वंही विधानसभा प्रभारी डा. अनुज कुमार ने कहा कि सम्मेलन की सफलता हेतु पूरे विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ गणमान्य लोगों को आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। बैठक में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार, हम के कौशल कुमार, जदयू नेता सतीश कुशवाहा, भाजपा नेता प्रो. बिपिन कुमार दांगी, संतोष कुमार, प्रभाष आनंद, रामबृक्ष प्रसाद सहित कई एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
औरंगाबाद से अगवा 4 साल का मासूम गया से सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार; IG विकास वैभव ने किया बड़ा खुलासा | चंद रुपयों के लालच में दोस्त का अपहरण और फिर…! गया के शेरपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा | अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर गया संग्रहालय में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा | गुरपा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 8 बाइकों पर लदी भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब जब्त | बिहार के लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद की बायोपिक 29 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, दो सौ कलाकारों ने जीवंत किए इतिहास के पन्ने | जहानाबाद में दोस्ती शर्मसार: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्तों पर ही लगा हत्या का सनसनीखेज आरोप | गया: राजा बिगहा के पास अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने बिजली पोल को उड़ाया, कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित | ब्रेकिंग न्यूज: सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में लगी आग, पटना जा रहे यात्रियों में मची अफरा-तफरी | बेलागंज थाना घेराव की सूचना से मचा हड़कंप: कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे लॉ एंड ऑर्डर DSP, जानें क्या है पूरा मामला | 21वीं सदी में भी अंधविश्वास का खूनी खेल: गया में ‘डायन’ बताकर पीटी गई दूसरी बुजुर्ग महिला ने भी तोड़ा दम, इलाके में मातम |