मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

परिवारवाद से उबर नहीं पाया एनडीए और इंडिया गठबंधन, पुत्र व बहू बने उम्मीदवार

On: Sunday, October 20, 2024 8:13 PM

देवब्रत मंडल

बिहार की राजनीति में परिवारवाद और जातिवाद अब भी हावी हैं। चुनावी दौर में राजनीतिक दल इन मुद्दों का खास ध्यान रखते हुए टिकट बांटते नजर आते हैं। गया जिले के बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) [हम] ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

बेलागंज सीट से राजद ने जहानाबाद के सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र विश्वनाथ यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, इमामगंज सीट पर हम पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन की पत्नी दीपा मांझी को उम्मीदवार घोषित किया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दीपा मांझी को पार्टी का सिंबल सौंपा है।

गौरतलब है कि यह सीट खाली होने के बाद से ही रॉकी यादव के चुनाव लड़ने की अटकलें थीं, जो स्व. बिन्दी यादव के पुत्र हैं। लेकिन जदयू ने रॉकी यादव को टिकट न देकर उनकी मां मनोरमा देवी को उम्मीदवार बनाया है, जिससे यह स्पष्ट है कि जदयू भी परिवारवाद से पूरी तरह मुक्त नहीं हो सका। वहीं, इमामगंज से राजद ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी की जगह रौशन मांझी को उम्मीदवार बनाया है।

इस बीच, जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भी दोनों विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। बेलागंज से मुस्लिम समुदाय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर खिलाफत हुसैन और इमामगंज से चिकित्सक डॉ. जितेंद्र को उम्मीदवार घोषित कर उन्होंने राजनीति में एक नया संदेश देने की कोशिश की है।

एनडीए और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद दोनों सीटों पर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। जनसुराज की भागीदारी से इस उपचुनाव में नया संघर्ष उभरता दिख रहा है। आगामी वर्ष में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में यह उपचुनाव एक प्री-टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |