मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर बोधगया में शुरू, आत्मरक्षा से योग तक मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

On: Monday, August 11, 2025 3:51 PM

बोधगया। 27 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित दस दिवसीय 13वीं संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बोधगया स्थित निगमा मॉनेस्ट्री में एनसीसी गान के साथ हुआ। उद्घाटन कैंप कमांडेंट कर्नल अमर सुधीर पारकर ने किया।

कर्नल पारकर ने बताया कि 10 से 19 अगस्त तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेटों को परेड, हथियार संचालन, मैप रीडिंग, आत्मरक्षा, फायरिंग अभ्यास, नागरिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, योग आदि विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से कैडेटों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और अनुशासन का विकास होता है।

इस शिविर में कुल 500 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। सैन्य गतिविधियों के साथ-साथ यहां सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।

उद्घाटन अवसर पर एडम अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रोहित चौहान, सूबेदार मेजर सरदारी लाल, परेड इंस्ट्रक्टर ऑनरेरी कैप्टन आर.बी. शर्मा, सूबेदार सूरज सोरेन, सूबेदार मनोज कुमार राणा, हवलदार ललित कुमार, हवलदार प्रभात रंजन सहित अन्य एनसीसी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज |