मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

15 वर्षों से फरार नक्सली बिंदु यादव गिरफ्तार: पुलिस को मिली बड़ी सफलता

On: Tuesday, January 21, 2025 2:38 PM

इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत मैगरा थाना क्षेत्र के कालिदह पुल पर 15 वर्षों पूर्व पुलिसकर्मियों की हत्या और हथियार लूट की साजिश में फरार कुख्यात नक्सली बिंदु यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में इमामगंज पुलिस अनुमंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि एसएसपी आनंद कुमार के निर्देशन में नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि छकरबंधा थाना क्षेत्र के बरहा गांव निवासी बिंदु यादव अपने घर आया हुआ है। एसएसपी के निर्देश और सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल के मार्गदर्शन में डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में डुमरिया और छकरबंधा थानाध्यक्षों समेत पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने बरहा गांव में छापेमारी की। पुलिस को देख बिंदु यादव भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपनी पहचान बिंदु यादव के रूप में की।

डीएसपी ने बताया कि 12 फरवरी 2009 को डुमरिया थाना क्षेत्र के कालिदह पुल के पास नक्सलियों ने पुलिस बल पर हमला कर जवानों की हत्या और हथियार लूटने की साजिश रची थी। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस मामले में डुमरिया थाना में दर्ज प्राथमिकी में बिंदु यादव को नामजद किया गया था। पुलिस ने बिंदु यादव से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। डीएसपी ने बताया कि इस कार्रवाई से नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान और सख्त होगा।

रिपोर्ट : दिवाकर मिश्रा,डुमरिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |