मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बकरी पालन प्रशिक्षण से नक्सल प्रभावित युवाओं को आत्मनिर्भरता का मौका

On: Tuesday, February 20, 2024 11:26 AM

गया: 32वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट श्री ललित कुमार (मुख्य अतिथि ) के दिशा-निर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत गया के फतेहपुर प्रखंड में आयोजित 6 दिवसीय ग्रामीण युवाओं को बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। इस प्रशिक्षण का समापन कृषि भवन, फतेहपुर में किया गया है। इस प्रशिक्षण में 50 युवाओं ने भाग लिया है, जो अब अपने गांवों में बकरी पालन का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इससे उन्हें रोजगार और आय का स्थायी स्रोत मिलेगा।

प्रशिक्षण के समापन समारोह में उपस्थित 32 वी वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री चंद्रजीत ने प्रशिक्षुओं को बधाई दी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस प्रशिक्षण को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), गया के माध्यम से कराया गया है। इसका उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं को विकास के अवसर देना है। इस प्रकार, 32 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने नक्सल विरोधी अभियान के साथ-साथ नागरिक कल्याण के लिए भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस समापन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अलावा फतेहपुर बीडीओ राहुल कुमार रंजन, नवनिर्वाचित उपप्रमुख रंधीर यादव, ट्रेनर डॉ० प्रवीण रंजन, रविकांत घुड़सवार, अरुण कुमार यादव व पवंन कुमार, फतेहपुर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
उत्तर कोयल नहर से खेतों तक पानी की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल, कोंच में आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प | गया रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी कर भागने की फिराक में था युवक, RPF ने रंगेहाथ पकड़ा | चलती ट्रेन में छूटा 15 हजार का मोबाइल, गया RPF ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत तत्परता दिखाते हुए यात्री को किया सुपुर्द | गया में मातृशक्ति का वंदन: प्रगति केंद्र में भव्य कन्या पूजन, बच्चियों को शिक्षा और संस्कार की मिली अनोखी सौगात | टेउसा बाजार में पहली बार विराजमान हुईं मां काली, केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक |