मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गयाजी में दीपावली से एक दिन पहले जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

On: Monday, October 20, 2025 2:00 AM

वजीरगंज: दीपावली से एक दिन पहले शनिवार की रात वजीरगंज के तरवां गांव में 45 वर्षीय विनोद प्रसाद उर्फ महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह जमीन खरीद-बिक्री का व्यवसाय करते थे।

सूत्रों के अनुसार, विनोद प्रसाद अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला किया। गोली लगते ही वे जमीन पर गिर गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़ते हुए बाहर पहुंचे और उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा। आनन-फानन में उन्हें वजीरगंज सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर डीएसपी सुनील कुमार पांडेय, प्रशिक्षु डीएसपी अभिनव कुमार और थानाध्यक्ष नीरज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से पूछताछ की और मामले की गहन जांच शुरू कर दी। हालांकि, रात तक पुलिस को किसी भी प्रकार का सुराग नहीं मिल सका।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि हत्या के पीछे जमीन कारोबारी से जुड़ा विवाद हो सकता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अपराधियों की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा |