मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के मृणाल रंजन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के पद पर चयनित

On: Tuesday, January 23, 2024 1:51 PM

शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में पहचान बनाने वाले युवा गायक मृणाल रंजन का बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के पद पर चयनित होना गया जिले की उपलब्धियों में से एक है। मृणाल रंजन एस. एम. कॉलेज, बोधगया के संस्कृत प्राध्यापक मनोज कुमार मिश्र ‘पद्मनाभ’ के सुपुत्र हैं। श्री पद्मनाभ के अनुसार, मृणाल रंजन इस पद के लिए चयनित 37 उम्मीदवारों में से छठे स्थान पर हैं तथा वे बीएचयू वाराणसी में संगीत विभाग में शोधप्रज्ञ हैं। उन्होंने मणिपाल विश्वविद्यालय से सूचना एवं प्रसारण में स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत पुणे (महाराष्ट्र) से एम. म्यूज. किया तथा नेट की परीक्षा भी पास की। वे काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शोधरत भी हैं।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पद पर मृणाल रंजन के चयन पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामसिंहासन सिंह, गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, समाजसेवी बृजनंदन पाठक व अरुणोदय मिश्र, डॉ नंदन कुमार सिन्हा, प्यारचन्द कुमार मोहन, दिनेश कुमार, मुकेश कुमार सिन्हा, प्रवाल रंजन, पंकज मिश्र सहित अनेक गणमान्य कवि, लेखक तथा शिक्षाविदों ने श्री पद्मनाभ को बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: रमजान के चांद का दीदार होते ही मस्जिदों में बढ़ी रौनक, इबादत और अकीदत के साथ पाक महीने का इस्तकबाल | गया: अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; 10 ट्रैक्टर जब्त, 18 लाख से अधिक का लगा जुर्माना | बिहार में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: पटना में ‘आकांक्षा’ छात्रावास का शुभारंभ, अब गया, दरभंगा और भागलपुर की बारी | गया जंक्शन पर ADRM का औचक निरीक्षण: होली की भीड़ और यात्री सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश | होली पर घर जाना हुआ आसान: रेलवे ने पुणे, मुंबई और अहमदाबाद के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट और समय-सारणी | बाराचट्टी में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर | GBM कॉलेज में NSUI का प्रदर्शन, आदेश लागू नहीं होने पर छात्राओं का हंगामा | गया: बेटे की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सके पिता, सड़क हादसे के अगले ही दिन तोड़ा दम; गांव में पसरा सन्नाटा | बाराचट्टी के गजरागढ़ मेले में ड्रैगन झूला कर्मी ने लगाया फंदा, प्रेम प्रसंग की चर्चा से मचा हड़कंप | Rashan Scam Bihar: ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ की आड़ में डिजिटल लूट का पर्दाफाश , मुर्दों के अंगूठे से भी निकल रहा है राशन |