मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में नए प्रभारी थानाध्यक्ष बने मोहन कुमार, बोले – जनता से सीधा जुड़ाव होगी पहली प्राथमिकता

On: Friday, September 12, 2025 4:56 PM

फतेहपुर। शुक्रवार को फतेहपुर थाना में पु.अ.नि. मोहन कुमार ने प्रभारी थानाध्यक्ष का पदभार संभाला। नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र से यहाँ स्थानांतरित होकर आए मोहन कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही अपनी प्राथमिकताएँ स्पष्ट कर दीं। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी कोशिश होगी कि पुलिस और जनता के बीच की दूरी खत्म हो और लोग अपनी समस्याएँ सीधे और निडर होकर थाने में रखें। मोहन कुमार ने कहा अकसर देखा जाता है कि पीड़ित व्यक्ति संकोच के कारण अपनी बात किसी तीसरे व्यक्ति से कहलवाता है। लेकिन मेरी चाहत है कि जनता बिना डर और झिझक सीधे पुलिस से जुड़े और अपनी समस्या खुलकर रखे।

प्रभारी थानाध्यक्ष ने यह भी साफ किया कि अपराध नियंत्रण उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब और बालू तस्करी पर सख्त कार्रवाई होगी और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस तभी पूरी तरह प्रभावी हो सकती है जब लोग उस पर भरोसा करें और साझेदारी के भाव से सहयोग करें। मोहन कुमार के पदभार संभालने के बाद स्थानीय लोगों में यह उम्मीद जगी है कि अब थाने का माहौल और अधिक पारदर्शी, सहज और जनहितकारी बनेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच | दानापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: रंगदारी और अवैध बालू खनन गिरोह का पर्दाफाश, हथियारों के साथ 4 खूंखार अपराधी गिरफ्तार |