मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मां के इलाज के लिए जा रहे युवक को बदमाशों ने घेरा, मारपीट कर 15 हजार लूटे

On: Wednesday, January 14, 2026 3:47 PM

फतेहपुर। बिहार के गया जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र का है, जहां बुधवार की देर शाम बड़गांव नहर के पास हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की और उसके पास मौजूद करीब 15 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित अपनी बीमार मां के इलाज के लिए यह रकम लेकर पटना जा रहा था।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित युवक की पहचान टनकुप्पा प्रखंड के पुनौल गांव निवासी मयंक कुमार उर्फ गोपाल सिंह के रूप में हुई है। गोपाल ने बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब है और वे पटना के एक अस्पताल में भर्ती हैं। मां के इलाज के लिए वे घर से पैसे लेकर अपनी बाइक से फतेहपुर जा रहे थे।
गोपाल की योजना अपनी बाइक फतेहपुर में एक दोस्त के पास छोड़कर पहाड़पुर स्टेशन से रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस पकड़ने की थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

सुनसान रास्ते पर बनाया निशाना

जैसे ही गोपाल की बाइक पकरी और बड़गांव के बीच स्थित नहर के पास पहुंची, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने हथियार के बल पर उन्हें डराया-धमकाया और जेब में रखे 15 हजार रुपये छीन लिए। अंधेरा होने के कारण पीड़ित अपराधियों की पहचान नहीं कर सका।

पुरानी रंजिश की आशंका

इस घटना में एक चौंकाने वाला पहलू यह भी सामने आया है कि पीड़ित को पहले से ही अपनी जान का खतरा था। मयंक ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें धमकी दी थी, जिसके खिलाफ उन्होंने घटना वाले दिन (बुधवार) ही टनकुप्पा थाना में ‘सनहा’ (शिकायत) दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था। इस आशंका ने लूटपाट के पीछे किसी पुरानी रंजिश या सोची-समझी साजिश की ओर इशारा किया है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद घायल मयंक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), फतेहपुर में भर्ती कराया गया। वारदात की सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस सक्रिय हुई। SI प्रकाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और पीड़ित का बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल के आसपास और अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |