मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

प्रीमियर लीग में एमआईएस पलटन, मिश्रा होण्डा व आनव सुपरकिंग्स ने दर्ज की जीत

On: Monday, December 30, 2024 3:31 PM

टिकारी संवाददाता: राज इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे टिकारी प्रीमियर लीग में सोमवार को एमआईएस पलटन, मिश्रा होण्डा और आनव सुपरकिंग्स की टीम ने जीत दर्ज की। पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआईएस पलटन की टीम अविनाश 36 और चंदन 29 रनों की मदद से निर्धारित दस ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आनव सुपरकिंग्स की टीम दो विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना सकी और नौ रनों से मैच गंवा दिया। इस मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिए अविनाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरे मैच में, मिश्रा होण्डा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में चार विकेट खोकर 125 रन बनाये। मनीष ने 40 और आलोक ने 36 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रजेश इलेवन की टीम ने सात विकेट खोकर 112 रन बना सकी। 13 रनों से मैच जीतने वाली मिश्रा होण्डा के खिलाड़ी मनीष सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। तीसरे मैच में आनव सुपरकिंग्स की टीम निर्धारित दस ओवर में सभी विकेट खोकर 93 रन बना सकी। जवाब में ब्रजेश इलेवन की टीम दसवें ओवर में 75 रन बनाकर सिमट गई। बेहतर प्रर्दशन के आधार पर अनिरुद्ध को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मंगलवार को एमआईएस पलटन और मैच ब्रजेश इलेवन, मिश्रा होण्डा और संजीवनी पैथर्स और बिष्णु एग्रो फाइटर्स का संजीवनी पैंथर्स के बीच मैच खेला जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर में बवाल: चोरी की पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर खानाबदोशों का उग्र हमला, गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त; ASI और महिला सिपाही घायल | अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज |