मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, गया पुलिस ने दो हथियार तस्करों को दबोचा

On: Sunday, October 19, 2025 4:27 PM

बेलागंज। गया पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी और निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चाकंद थाना की पुलिस के सहयोग से दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

विधि-व्यवस्था डीएसपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि चाकंद थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नौगढ़ मोड़ के पास कुछ हथियार तस्कर अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनकी मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से एक नव निर्मित देशी कट्टा और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर पुलिस ने बेलागंज थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। वहां से छोटे-बड़े हथियार बनाने में उपयोग होने वाले भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेखपुरा गांव निवासी राजीव कुमार और समसपुर गांव निवासी सोनू आलम उर्फ सोनू खान के रूप में हुई है। दोनों के पास से एक देशी कट्टा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |